सिवनी : विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सिवनी जिले के छिंदवाडा चौक निवासरत एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर सामने आई है.
Updated : 06:04 PM मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नागपुर में उपचाररत सिवनी नगरीय क्षेत्र छिंदवाड़ा चौक की 55 वर्षीय महिला एवं कुरई विकासखंड के खवासा के 60 वर्षीय व्यक्ति नागपुर में कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। दोनों का उपचार नागपुर में किया जा रहा हैं। इन व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों एवं संपर्क में आये व्यक्तियों को क्वारेंटिन कर सैंपल लेने की कार्यवाही की जा रही हैं।