Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: 6 मरीज मिले, 2 हुए स्वस्थ अब सिवनी जिले...

सिवनी कोरोना न्यूज़: 6 मरीज मिले, 2 हुए स्वस्थ अब सिवनी जिले में 40 एक्टिव केस

Date:

सिवनी : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस देर रात प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिवनी नगरीय क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में 1, अकबर वार्ड में 1, ग्राम कलबोड़ी में 1, छपारा में 1 एवं कुरई विकासखण्ड के ग्राम रमपुरी में 1 तथा बरघाट के ग्राम चिमनाखारी में 1 मरीज सहित कुल 6 नए पॉजिटिव केस मिलें है। वहीं 2 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 49072 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1431 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1381 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 40 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 38 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

आदतन अपराधी जिला बदर
सिवनी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. राहुल हरिदस फटिंग ने आदतन अपराधी इनाम बाबा उर्फ इनामुलहक पिता मुसाहिद रजा मुसलमान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खुर्सीपार थाना छपारा को सिवनी जिले के समीपवर्ती जिला छिन्दवाडा, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट एवं मंडला जिलों की राजस्व सीमाओं से तीन माह की कालावधि हेतु निष्कासित कर दिया है। अनावेदक पर 2004 से अब तक हत्या, मारपीट, गुण्डा गर्दी, जान से मारने का प्रयास, अनुसूचित जाति, जनजाति के विरूध्द अपराध, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना जैसे कुल 19 आपराधिक प्रकरण थानों में दर्ज हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related