Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़ : 48 नए कोरोना मरीज मिलें, वही 13 हुए...

सिवनी कोरोना न्यूज़ : 48 नए कोरोना मरीज मिलें, वही 13 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 239 एक्टिव केस

Date:

सिवनी । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

जिसमें बरघाट विकासखण्ड के आमगढ़ के 29 वर्षीय पुरूष तथा 31 वर्षीय, 55 वर्षीय तथा 25 वर्षीय क्रमश: तीन महिलाऐं, गोकुलपुर की 25 वर्षीय एवं 27 वर्षीय दो महिलाऐं, ग्राम तिघरा का 32 वर्षीय पुरूष एवं 22 वर्षीय महिला, बरघाट नगरीय क्षेत्र की 24 वर्षीय महिला तथा 59 वर्षीय पुरूष, केवलारी विकासखण्ड के ग्राम खेरापलारी के 25 वर्षीय एवं 27 वर्षीय क्रमश: दो पुरूष, एकता कालानी केवलारी का 40 वर्षीय पुरूष तथा उगली के 23 वर्षीय, 44 वर्षीय, 46 वर्षीय, 34 वर्षीय तथा 35 वर्षीय क्रमश: पाँच पुरूष, ग्राम खरसारू डोभ 37 वर्षीय महिला, कुरई विकासखण्ड के ग्राम टुरिया का 62 वर्षीय एवं 45 वर्षीय पुरूष, छपारा विकासखण्ड के ग्राम भीमगढ़ की 63 वर्षीय महिला, ग्राम की सरण्डिया की 4 वर्षीय बालिका, धनौरा मुख्यालय की 55 वर्षीय महिला तथा ग्राम साजपानी का 16 वर्षीय बालक, लखनादौन शिवाजी वार्ड का 50 वर्षीय पुरूष, वार्ड नंबर-4 का 49 वर्षीय पुरूष तथा 45 वर्षीय एवं 42 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं

इसी तरह सिवनी विकासखण्ड के ग्राम भोमा का 30 वर्षीय पुरूष, ग्राम रमपुरी का 68 वर्षीय पुरूष तथा कान्हीवाड़ा की 50 वर्षीय महिला एवं ग्राम लोनिया की 28 वर्षीय महिला एवं सिवनी नगरीय क्षेत्र के बाबूजी नगर की 50 वर्षीय महिला एवं 15 वर्षीय बालक, छिंदवाड़ा चौक का 10 वर्षीय बालक, गांधीवार्ड का 24 वर्षीय पुरूष, बारापत्थर का 65 एवं 79 वर्षीय तथा 25 वर्षीय पुरूष, शुक्रवारी का 68 वर्षीय एवं 63 वर्षीय पुरूष, झूलेलाल कालोनी का 27 वर्षीय पुरूष, गंगानगर का 74 वर्षीय पुरूष, महावीर वार्ड का 65 वर्षीय पुरूष, सीव्ही रमन वार्ड का 56 वर्षीय पुरूष, महामाया वार्ड का 45 वर्षीय पुरूष तथा भगतसिंह वार्ड का 28 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं विगत दिवस 13 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में कुल 16547 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 626 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 380 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं ।

कोरोना के 239 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 71 मरीज होम क्वारेंटीन में हैं जिनकी सतत निगरानी कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है–

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related