सिवनी कोरोना न्यूज़ : आज फिर सिवनी में मिले 45 कोरोना पॉजिटिव, 249 एक्टिव केस

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
3 Min Read
Seoni Corona News | सिवनी कोरोना न्यूज़

सिवनी। गुरुवार को कहीं डेढ़ साल के बालक तो कहीं 70 वर्षीय वयोवृद्ध समेत एक दिन में कोरोना के नए 45 केस मिले हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 45 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

ग्राम कान्हीवाड़ा का 1.5 वर्षीय बालक व गांधी वार्ड का 70 वर्षीय वयोवृद्ध कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 45 केस में सिवनी नगरीय क्षेत्र के भैरोगंज का 43 वर्षीय एवं 24 वर्षीय पुरूष, तिलकवार्ड का 50 वर्षीय पुरूष, सीव्हीरमन वार्ड की 28 वर्षीय महिला, गांधी वार्ड का 70 वर्षीय पुरूष, विशाल कालोनी का 63 वर्षीय पुरूष एवं 48 वर्षीय महिला, पुलिस लाईन की 43 वर्षीय महिला, बाबूजी नगर का 61 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय बालक, 51 वर्षीय एवं 28 वर्षीय महिला तथा 11 वर्षीय बालिका, टैगोर वार्ड का 55 वर्षीय पुरूष, गल्लागोदाम का 63 वर्षीय पुरूष, केसरी नगर का 57 वर्षीय पुरूष, पंडया वकील कालोनी सिवनी की 35 वर्षीय महिला, ग्राम नगझर की 25 वर्षीय महिला एवं 45 वर्षीय 34 वर्षीय दो पुरूष, ग्राम लूघरवाड़ा की 46 वर्षीय महिला, ग्राम चावड़ी की 35 वर्षीय महिला, ग्राम कान्हीवाड़ा का 1.5 वर्षीय बालक, छपारा विकासखण्ड के ग्राम प्रतापगढ़ की 64 वर्षीय महिला, ललमटिया की 38 वर्षीय महिला एवं 43 वर्षीय, 20 वर्षीय पुरूष, ग्राम गोकुलपुर का 25 वर्षीय पुरूष, हनुमान कालोनी की 30 वर्षीय महिला एवं 6 वर्षीय बालक, महाराणा प्रताप कालोनी का 30 वर्षीय पुरूष, ग्राम पांडयाछपारा की 25 वर्षीय महिला, भीमगढ़ कालोनी का 44 वर्षीय पुरूष, बरघाट विकासखण्ड के ग्राम मानेगांव का 30 वर्षीय पुरूष, ग्राम डोरली की 36 वर्षीय महिला, ग्राम गांगपुर की 32 वर्षीय महिला, ग्राम पिण्डरई कलॉ का 55 वर्षीय पुरूष, अंखीवाड़ा का 51 वर्षीय पुरूष तथा लखनादौन मुख्यालय के 55 वर्षीय, 30 वर्षीय पुरूष एवं ग्राम धूमा का 50 वर्षीय पुरूष, केवलारी विकासखण्ड की 39 वर्षीय महिला तथा धनौरा विकासखण्ड का 39 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम गनेरी का 36 वर्षीय पुरूष तथा घंसौर विकासखण्ड ग्राम खामदेही का 43 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं विगत दिवस 47 मरीज पूर्णतः स्वस्थ चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में कुल 17796 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 788 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 532 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 249 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 114 मरीज होम क्वारेंटीन में हैं जिनकी सतत निगरानी कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.