सिवनी : जिले में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। रविवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसे मिलाकर अब तक सिवनी जिले में कुल 37 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि रविवार को ट्रूनाट जांच में सिवनी जिले के कुरई विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम खवासा की 3 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं। जिनकी उम्र क्रमश: 56 वर्ष, 25 वर्ष एवं 22 वर्ष हैं। सभी विगत दिवस नागपुर में पॉजिटिव पाये गए व्यक्ति के परिवार के सदस्य हैं।