Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: 25 नए मरीज मिलें, वही 47 हुए स्वस्थ अब...

सिवनी कोरोना न्यूज़: 25 नए मरीज मिलें, वही 47 हुए स्वस्थ अब कोरोना के 194 एक्टिव केस

Date:

सिवनी : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

जिसमें केवलारी विकासखंड के 37 वर्षीय, 39 वर्षीय, क्रमश: 2 पुरूष तथा 39 वर्षीय एक महिला, 9 वर्षीय बालक, उगली का 3 वर्षीय बालक तथा 6 वर्षीय बालिका, ग्राम झितर्रा का 38 वर्षीय पुरूष, मोहबर्रा का 17 वर्षीय पुरूष, लखनादौन विकासखंड के पाटन के 31 वर्षीय पुरूष, रहली आदेगांव की 28 एवं 35 वर्षीय महिलायें, वार्ड नंबर 2 की 38 वर्षीय महिला तथा वार्ड नंबर 4 का 38 वर्षीय पुरूष, सिवनी विकासखंड के कान्हीवाड़ा मानेगांव का 38 वर्षीय पुरूष, जैतपुरखुर्द की 18 वर्षीय युवती, खैरीकला का 30 वर्षीय पुरूष, लूघरवाड़ा का 41 वर्षीय पुरूष, 72 वर्षीय महिला, नगरीय क्षेत्र के भगतसिंह वार्ड 35 वर्षीय पुरूष्‍, ज्यारत नाका का 28 वर्षीय पुरूष, भैरोगंज का 68 वर्षीय पुरूष, जनता नगर की 55 वर्षीय महिला, संजय वार्ड का 59 वर्षीय पुरूष, सीव्ही रमन वार्ड की 55 वर्षीय महिला तथा छपारा की 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं विगत दिवस 47 मरीज पूर्णतः स्वस्थ चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 19164 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 894 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 693 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 194 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 119 मरीज होम क्वारेंटीन में हैं जिनकी सतत निगरानी कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related