सिवनी कोरोना न्यूज़ : 25 नए मरीज, 11 हुए डिस्चार्ज,181 एक्टिव केस

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

seoni corona news

सिवनी , मध्य प्रदेश : आज सिवनी जिले में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि प्रशासन ने की है।

जिसमें धनौरा की 50 वर्षीय, 45 वर्षीय क्रमश: 2 महिलायें, लखनादौन के 25 वर्षीय एवं 47 वर्षीय पुरूष तथा 80 वर्षीय वृध्द, केवलारी के 24 वर्षीय एवं 50 वर्षीय पुरूष, कुरई का 31 वर्षीय एवं 34 वर्षीय पुरूष, घंसौर के 23 वर्षीय, 27 वर्षीय, 28 वर्षीय एवं 30 वर्षीय तथा 34 वर्षीय क्रमश: 5 पुरूष पॉजिटिव पाये गए हैं।

इसी तरह भीमगढ छपारा की 28 वर्षीय महिला, सारसडोल की 26 वर्षीय महिला, सिवनी नगरीय क्षेत्र बारापत्थर का 73 वर्षीय पुरूष, शहीद वार्ड का 38 वर्षीय पुरूष, महामाया वार्ड सिवनी का 50 वर्षीय पुरूष, छिन्दवाडा चौक का 50 वर्षीय पुरूष, लूघरवाडा का 28 वर्षीय पुरूष तथा द्वारका नगर सिवनी का 48 वर्षीय पुरूष्, भैरोगंज का 57 वर्षीय पुरूष, गांधी वार्ड का 47 वर्षीय पुरूष तथा कटंगी नाका का 30 वर्षीय पुरूष पॉजीटिव पाये गये। वही विगत दिवस 11 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

अब तक जिले में कुल 16002 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 533 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 346 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं,कोरोना के 181 एक्टिव केस हैं।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.