सिवनी कोरोना न्यूज़ : 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, अब एक्टिव केस 167

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
1 Min Read
Seoni Corona News | सिवनी कोरोना न्यूज़

सिवनी, मध्य प्रदेश : आज सिवनी जिले में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि प्रशासन ने की है।

जिसमें कुरई विकासखंड का 23 वर्षीय पुरुष, चक्की खमरिया का 47 वर्षीय पुरुष एवं 39 वर्षीय महिला, केवलारी का 31 वर्षीय पुरुष, जैन वार्ड केवलारी का 44 वर्षीय पुरुष, मलारा का 20 वर्षीय पुरुष, बरघाट अमूरला का 54 वर्षीय पुरुष, छपारा जूनापानी का 40 वर्षीय पुरुष, सादक सिवनी की 40 वर्षीय महिला, धनौरा की 27 वर्षीय महिला, कान्हीवाड़ा की 35 वर्षीय महिला एवं चुटका की 26 वर्षीय महिला एवं 33 वर्षीय पुरुष, ग्राम उमरिया की 40 वर्षीय महिला तथा सिवनी नगरीय क्षेत्र अकबर वार्ड का 55 वर्षीय पुरुष, सीवी रमन वर्ड का 55 वर्षीय एवं 20 वर्षीय पुरुष तथा तिलक वार्ड का 82 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव पाये गए हैं, वही विगत दिवस 2 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के. सी. मेश्राम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 15685 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 508 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 335 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, कोरोना के 167 एक्टिव केस हैं।

Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.