Home » सिवनी » सिवनी कोरोना न्यूज़ : 12 नए पॉजिटिव मिलें, 7 स्वस्थ होकर घर पहुंचे

सिवनी कोरोना न्यूज़ : 12 नए पॉजिटिव मिलें, 7 स्वस्थ होकर घर पहुंचे

By: SHUBHAM SHARMA

On: Tuesday, September 8, 2020 10:09 PM

seoni corona news
Seoni Corona News | सिवनी कोरोना न्यूज़
Google News
Follow Us

सिवनी, मध्यप्रदेश : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में (07 सितम्बर ) 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

छपारा विकासखण्ड के ग्राम तिन्सा के दो 18 वर्षीय युवक, एक 23 वर्षीय युवक तथा एक 19 वर्षीय महिला, ग्राम डुंगरिया का 65 वर्षीय पिपरिया बर्रा 50 वर्षीय महिला तथा ग्राम पिपरिया का 24 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं। कुरई की 37 वर्षीय महिला तथा केवलारी के बाजार चौक की 26 वर्षीय महिला तथा आवास कॉलोनी बिनेकी का 31 वर्षीय पुरूष एवं सिवनी विकासखण्ड के डोरली छतरपुर का 33 वर्षीय पुरूष तथा सिवनी नगरीय क्षेत्र शास्त्री वार्ड की 62 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं।

वहीं 7 मरीजों को पूर्णत: स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 13176 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 326 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 239 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 81 एक्टिव केस हैं। 

Join WhatsApp

Join Now