सिवनी : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 26 दिसम्बर को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। वहीं 5 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हुए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 52881 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1467 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1425 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 32 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 31 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से किया जा रहा हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें की आज यह लगातार दूसरा दिन है जब सिवनी जिले में कोरोना नए मरीजों का आंकड़ा शून्य रहा. एक भी नए व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई जो की जिले के लिए सुखदा खबर है