सिवनी : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 25 दिसम्बर को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। वहीं 4 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हुए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 52520 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1467 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1420 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 37 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 34 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से किया जा रहा हैं।
आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लखनादौन श्री सिध्दार्थ जैन द्वारा ग्राम खमरियागोंसाई गुलाबाबाई पति स्व. सीताराम उम्र 75 वर्ष की मृत्यु कुंऐं में डूबने से होने पर मृतिका के पुत्र दयाराम को तथा ग्राम जामुनपानी सपना पति फूलसिंह उम्र 28 वर्ष की आग से जलने तथा इलाज के दौरान मृत्यु होने पर उसके निकटतम वारसान मृतिका के पति फूलसिंह पिता ठाकुर सिंह को राजस्व पुस्तक परिपत्र ख 6 (4) के तहत क्रमश: चार – चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।