Homeसिवनीसिवनी: कांग्रेस को नहीं पाई थोड़ी भी जगह, 8 जनपदों में अध्यक्ष...

सिवनी: कांग्रेस को नहीं पाई थोड़ी भी जगह, 8 जनपदों में अध्यक्ष की कुर्सी पर 5 में भाजपा और 3 में गोंगपा का कब्जा

Seoni: Congress did not get any space, BJP in 5 and Gongpa in 3 on the chair of president in 8 districts

Date:

सिवनी: सिवनी जिले की 08 जनपदों में एक में भी कांग्रेस समर्थित सदस्य अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठ पाया, आज केवलारी, कुरई, छपारा व धनौरा में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए चुनाव हुए थे.

कुरई में भाजपा समर्पित लोचनसिंह मर्सकोले बने अध्यक्ष

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरई में जनपद अध्यक्ष पद के लिए लोचनसिंह मर्सकोले को 11 वोट मिले जबकि इनके विरोध में कुर्सी के लिए खड़े विरोधी को 07 वोट ही मिले और फिर कुरई जनपद में भाजपा समर्थित लोचनसिंह मर्सकोले अध्यक्ष चुने गये।

केवलारी में भाजपा समर्पित रणजीत सिंह ठाकुर चुने गए अध्यक्ष

केवलारी जनपद की बात करें तो कोलरी जनपद अध्यक्ष पद की रेस में रणजीत सिंह ठाकुर दो वोटो से आगे निकलकर रेस जीत गए, बताया जाता है कि रणजीतसिंह ठाकुर भी भाजपा समर्थित सदस्य हैं।

धनोरा व छपारा में गोंगपा समर्पित प्रत्याशी बने अध्यक्ष

इसी कड़ी में जनपद पंचायत धनौरा एवं छपारा की बात करें तो यहाँ दोनों जनपदों में गोंडवाना गणतंत्र पाटी ने कब्ज़ा जमाया , दोनों जनपदों में गोंगपा समर्थित सदस्य अध्यक्ष चुने गये हैं। छपारा की बात करें तो छपारा जनपद अध्यक्ष के लिए में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदमसिंह वरकड़े को 1 वोट से जीत हासिल हुई जिन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हराया। और धनौरा जनपद की बात करें तो धनोरा जनपद में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्पित गुलाब सिंह भलावी अध्यक्ष चुने गए।

सिवनी जिले की 8 जनपदों में 5 में भाजपा 3 में गोंगपा

सिवनी जिले की आठों जनपद पंचायत में भाजपा समर्पित 5 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्पित 3 अध्यक्ष चुने गए, वही कांग्रेस कही भी अपना अध्यक्ष नही बना पाई।

इन जनपदों में भाजपा, गोंगपा

सिवनी, लखनादौन, बरघाट,केवलारी, कुरई में भाजपा तथा घंसौर, धनोरा व छपारा में गोंगपा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related