सिवनी : सिवनी सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में ठंड अपना रौद्र रूप दिखा रही है, दिसंबर के पहले पखवाड़े में ही सिवनी जिले सहित छिंदवाड़ा डिंडोरी मंडला बालाघाट जैसे पड़ोसी जिलों में दिनों दिन पारा लुढ़कता जा रहा है।
लगातार बढ़ रही ठंड अपना सितम दिखा ही रही है इसी बीच प्रदेश के कई जिलों में सुबह लगने वाले स्कूलों के टाइम में परिवर्तन कर दिया गया है।
इसी बीच सिवनी कलेक्टर ने भी सिवनी जिले में संचालित होने वाले स्कूलों के समय मे बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार सिवनी जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय, सीबीएससी, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालियों में शीत ऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को देखते हुए कलेक्टर सिवनी डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने शाला लगने के समय में परिवर्तन कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार छात्रहित में जिले में सभी शासकीय व आशसकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक समस्त विद्यार्थियों के लिए प्रातः 8.30 बजे से सायंकाल 5 बजे के मध्य ही शालाएं आगामी आदेश तक के लिए संचालित होंगी। उक्त आदेश सिवनी कलेक्टर के द्वारा जारी किया जाकर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।