Homeसिवनीसिवनी: पेयजल समस्या के लिए कल किया था चक्का जाम, आज पहुंची...

सिवनी: पेयजल समस्या के लिए कल किया था चक्का जाम, आज पहुंची बोरवेल मशीन

Date:

सिवनी: धारनाकला (एस. शुक्ला): पेयजल समस्या को लेकर धारनाकला मे मडई बर्रा की महिलाओ और ग्रामीणो द्वारा चक्काजाम करते हुऐ विरोध प्रदर्शन 9 मार्च को किया गया था.

चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार बरघाट एवं थाना प्रभारी प्रसुन्न शर्मा अपने सदल बल के साथ एवम पी एच ई विभाग का अमला स्थल पर पहूच गया तथा पेयजल समस्या से अतिशीघ्र निजात दिलाने की बात कही गई थी.

तहसीलदार बरघाट ने अपनी कमान सम्हालते हुऐ कहा की तीन दिनो के अन्दर आपकी पेयजल समस्या का निराकरण कर दिया जायेगा महिलाओ को आश्वासन मिलने पर चक्काजाम समाप्त भी कर दिया गया.

पेयजल समस्या को दूर करने पहुंची बोरवेल मशीन

उल्लेखनीय है की पेयजल समस्या को दूर करने के आश्वासन पर तहसीलदार बरघाट ने तत्परता दिखाते हुऐ चौबीस घन्टे के अन्दर ही धारनाकला के मडई बर्रा स्थल पर बोरवेल मशीन उपलब्ध कराते हुए पेयजल समस्या के निराकरण के लिए बोर की प्रक्रिया प्रारम्भ करा दी तथा ग्राम पंचायत सरपच रंजीता बोपचे के द्वारा स्थल का चयन करते हुऐ भूमि पूजन कर बोर का कार्य प्रारंभ भी करा दिया है.

जिससे अब भीषण गर्मी के आने के पूर्व ही लोगो को पेयजल समस्या से निजात भी मिल जायेगी बोरवेल मशीन के धारनाकला के मडई बररे मे पहूचते ही लोगो ने तहसीलदार बरघाट के प्रति आभार भी व्यक्त किया है.

सरपंच ने पेयजल समस्या को लेकर तीन माह पूर्व ही किया था आवेदन

यहा यह भी उल्लेखनीय है की मड ई बर्रा धारनाकला मे व्याप्त पेयजल समस्या को देखते हुऐ नव नियुक्त सरपंच रंजीता बोपचे ने तीन माह पूर्व ही पी एच ई विभाग को अवगत कराते हुऐ समस्या के निराकरण के लिये आवेदन करते हुए निवेदन भी किया था

पी.एच.ई. विभाग द्वारा शीघ्र निराकरण की बात कही गई थी किन्तु समय पर निराकरण न होने की स्थिति मे मडई बर्रा से जुडे लोगो एवं महिलाओ ने पेयजल समस्या को लेकर चक्काजाम कर दिया था जिससे मौके पर प्रशासनिक अमले ने अपनी उपस्थिति देते समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की बात कही थी.

क्या जप्त की जाएंगी पानी की मोटर

उल्लेखनीय है की धारनाकला मे नल जल योजना के तहत सैकडो नल जल के कनेक्शन है किन्तु अधिकांश घरो मे सीधे नल कनेक्शन से पानी की मोटरे कनेकटेड है जिससे गरीबो को नल जल योजना के तहत पर्याप्त पानी उपलब्ध नही हो पाता वही दूसरी तरफ मोटर कनेक्शन के माध्यम से लोगो के द्वारा भारी मात्रा मे पानी का दुरूपयोग करते हुऐ घर मे ही बगीचा तक पकाया जा रहा है.

जहा नल जल योजना का पानी पेयजल के रूप इस्तेमाल होना चाहिये ठीक इसके विपरीत यहा इसका भारी दुरूपयोग हो रहा है और यही कारण है की धारनाकला मे पेयजल समस्या को लेकर विवाद उत्पन्न हो रहे है किन्तु ठोस दिशा मे इस ओर ध्यान देने वाला कोई नही है.

आज की नही पहले भी रही है पेयजल समस्या

यहा यह भी उल्लेखनीय है की धारनाकला मे पेयजल समस्या आज की नही है इसके पूर्व भी यह समस्या आते रही है और गर्मी मे इस समस्या के निराकरण स्थानीय स्तर पर किये गये है चुकि लगातार जल स्तर के घटने के चलते खुदाये गये बोर वेल मे जल स्तर के घटने के चलते पर्याप्त जलापूर्ति मे दिक्कत सामने आई है जिसका निराकरण भी समय समय पर होते रहा है.

सरपंच रंजीता ने लगाये गन्दी राजनीति के आरोप

यहा यह भी उल्लेखनीय है की धारनाकला सरपंच रंजीता बोपचे ने बताया की कुछ कतिपय तत्व गन्दी राजनीति कर ग्राम के शान्ति प्रिय माहोल को गन्दा करने के प्रयास मे लगे हुऐ है जबकि उनके द्वारा पेयजल समस्या से ग्राम के लोगो को छुटकारा मिल जाये इस द्रष्टि से तीन माह से लगातार प्रयास किये जा रहे है तथा इस सम्बंध मे पी एच विभाग सहित सम्बन्धितो से भी विधिवत आवेदन करते हुऐ बोरवेल खुदवाने की माग की जा चुकी है तथा इस सम्बध्द मे उन्हे आश्वासन भी मिल चुका था किन्तु कुछ तत्वो के इशारे पर गाव के अमन चैन को दूषित करने का प्रयास दुर्भाग्य पूर्ण है.

पी एच ई विभाग ने किया बोरवेल मशीन से खुदाई का कार्य प्रारम्भ

वैसे चक्काजाम के बाद दूसरे ही दिन तहसीलदार बरघाट के के आश्वासन के आधार पर बोरवेल मशीन से बोर खुदाई का कार्य प्रारम्भ तो हो गया है किन्तु यही कार्य अगर सरपंच के आवेदन और निवेदन पर पहले ही हो जाता तो शायद धारनाकला मे चक्काजाम की स्थिति निर्मित नही होती और न ही होली जैसे त्यौहार मे प्रशासनिक अमले सहित अन्य को परेशानी से न गुजरना पडता खैर देर आये दुरुस्त आये की तर्ज पर पेयजल समस्या की ओर ध्यान तो दिया गया.

होगी कार्रवाई

धारनाकला मे हुए अचानक चक्काजाम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई किया जाना भी सुनिश्चित है चूकि चक्काजाम प्रशासन को बगैर सूचना दिये ही किया गया है जब इस सम्बन्ध मे पुलिस थाना बरघाट से जानकारी ली गई तो बताया गया की इस सम्बध्द मे जांच की जा रही है। और जो भी इस मामले मे दोषी पाया जायेगा उस पर कार्रवाई की जायेगी चूकि चक्काजाम कर लोगो को परेशान करना समस्या का हल नही है और इस सम्बंध मे तहसीलदार बरघाट द्वारा भी यही बात स्थल पर कही गई थी

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...