सिवनी: जिले के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र का बहुत ही गंभीर मामला जिसमे शकील खान द्वारा एक 5 वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकत की जाने का है. यह मामला बीते दिन 28 सितम्बर 2021 का है .
डुंडा सिवनी थाना अंतर्गत बोरदेई गांव में एक पड़ोसी युवक ने अपने घर के सामने रहने वाली नाबालिग 5 वर्षीय बालिका को मोबाइल में पिक्चर दिखाने का लालच देकर अपने घर पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला थाना में अपराध दर्ज कर आरोपी शकील खान को तत्काल गिरफ्तार किया गया था।
इसी बीच आज 01 अक्टूबर 2021 को जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तार आरोपी शकील खान के घर को ध्वस्त करने की बात सामने आई है. पुख्ता सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 वर्षीय मासूम बच्ची से गंदी हरकत करने वाले बोरदई निवासी आरोपी शकील खान का मकान प्रशासन द्वारा तोड़ा गया.
जानकारी यह भी सामने आई है की प्रशासन द्वारा शकील खान के मकान को इसी लिए तोडा क्योकि आरोपी द्वारा मकान अवैध रूप से कब्ज़ा कर बनाया गया था . हालाँकि जिला प्रशासन द्वारा अभी तक आधिकारिक रूप से इस मकान तोड़ने के मामले में कोई भी बात जनता के समक्ष नही राखी गयी है