सिवनी: मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरपालिका चुनाव का दौर जारी है, इसी बीच भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियों में कार्यकर्ताओं और नेताओं के पार्टी के खिलाफ कार्य करने की खबरे सामने आती रही है।
मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार ही भाजपा और कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की खबरे भी सामने आ रही है ।
आज मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष चन्द्रभाष शेखर द्वारा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सिवनी मोहन सिंह चंदेल को भी पार्टी विरोधी कार्य की वजह से 6 वर्ष के लिए ससपेंड कर दिया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के वार्ड नम्बर 5 के काग्रेस समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के लिये कांग्रेस से 6 वर्ष के लिये मोहन चंदेल को निष्कासित करने की कार्यवाही की गई है