Homeसिवनीसिवनी : BPL सीजन 3 के ओपन मुकाबलों का शानदार आगाज

सिवनी : BPL सीजन 3 के ओपन मुकाबलों का शानदार आगाज

Date:

सिवनी : भैरोगंज प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन 3 जोकि स्वर्गीय विनोद राजपूत स्वर्गीय गिरीश अग्रवाल स्वर्गीय जय सनोडिया जी की स्मृति में स्थानीय पीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही है जिस में प्रथम मैच बेटर्न्स मुकाबला बाबा 11vs एडवोकेट 11 के मध्य खेला गया जिसमें बाबा इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आशीष पाठक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 158 रन का स्कोर बनाया जिसका पीछा करते हुए एडवोकेट इलेवन की टीम 64 रन ही बना सकी.

इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रूद्र देव राहंगडाले जी उपस्थित रहे भैरोगंज प्रीमियर लीग के अध्यक्ष एडवोकेट राज गोस्वामी जी ने सभी खिलाड़ियों का सम्मानीय अतिथि महोदय से परिचय कराया

आयोजन समिति के सचिव शुभम राजपूत ने बताया कि दिन का दूसरा मुकाबला ओपन वर्ग का बॉयज सिवनी एवं छपारा यंग हीरो के बीच खेला गया जिसमे अंपायर की भूमिका में बंटू और मनीष थे जिसमें प्रथम बल्लेबाजी करते हुए यंग हीरो की टीम ने 10 ओवर मैं 96 रन 7 विकेट खो कर बनाए जिसमें लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉयस की टीम की ओर से अशफाक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बॉयज की टीम 9 ओवर में ही अपने नाम कर लिया

इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर भाजपा के उपाध्यक्ष अजय बाबा पांडे जी उपस्थित थे समिति के मीडिया प्रभारी बंटू ठाकुर द्वारा बताया गया कि दिन का तीसरा मैच बरघाट 11 वर्सेस लखनादौन लायंस के मध्य खेला गया जिसमे टॉस जीतकर लखनादौन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्दय लिया और 80 रनों का स्कोर बरघाट को दिया जिसे 1 ओवर शेष रहते बरघाट ने यह मैच जीता जिसका मेन ऑफ़ द मैच अभिषेक को दिया गया।

आज का अंतिम मुकाबला सीवनी बॉयज और बरघाट के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बॉयज ने पहले बैटिंग कर 104 रन बनाए और बरघाट को हार का रास्ता दिखाया इस मैच का मैन ऑफ द मैच पप्पू को दिया गया।

साथ ही आज सीवनी जिले को पूरे देश में गौरवान्वित करने वाले मध्य प्रदेश के लिए प्रतिनिधित्व करने वाले रणजी प्लेयर अरशद खान ओर एडवोकेट इंडिया टीम के लिए न्यूजीलेंड में प्रदर्शन कर लोटे राजेश सोनकर का BPL परिवार ने मंच पर भव्य स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की सुभकामनाएँ दी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...