सिवनी: गुस्साए लोगों ने बस को लगाई आग, दुर्घटना में बाइक चालक की हुई मौत

Date:

सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी से कान्हीवाड़ा जाने वाले मार्ग स्थित भोमा से सिवनी दिशा की और लगभग आधा किलोमीटर दूर नहर के पास बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे बस की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी। वही बस धू-धू कर जलती रही। हालांकि बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास भी प्रशासन द्वारा किया गया। इसके साथ ही उक्त मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 22 एमएफ 1018 से जगदीश पिता डोलचंद परिहार निवासी माहुलझीर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही बस क्रमांक एमपी 22 पी 1222 ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक बस के अंदर जा घुसी। वही बाइक चला रहे व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई।

व्यक्ति की मौत से नागरिक आक्रोशित हो उठे और सड़क किनारे खड़ी बस में आग लगा दी। हालांकि इस दुर्घटना के बाद बस में सवार सभी यात्री बस से उतर कर दूसरी बस से अपने गंतव्य को चले गए थे। बस धू-धू कर जल गई। वहीं प्रशासन द्वारा जलती बस को बुझाने का प्रयास भी किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related