सिवनी। नगर पालिका परिषद के चुनाव संपन्न होने के बाद पार्षदों के भाग्य का फैसला रविवार हो गया। रविवार सुबह 9 बजे से गिनती शुरू हुई। रिजल्ट जारी हो चुके है , जारी रिजल्ट में कांग्रेस को 15 वर्षों बाद बहुमत सिवनी की जनता ने दिया है.
सिवनी नगर पालिका चुनाव में भाजपा को उमीद से बड़ा झटका लगा है , भाजपा पूरी उम्मीद लगाई बैठी थी की बहुमत भाजपा के पक्ष में होगा, पर जैसे जैसे नतीजे सामने गए, भाजपा की हालत खराब होती चली गयी, और अंत में बहुमत कांग्रेस के पक्ष में है.
सिवनी नगर पालिका पार्षद चुनाव के फाइनल रिजल्ट की बात करें तो सिवनी नगर पालिका पार्षद चुनाव में कांग्रेस के 13 पार्षदों ने जीत दर्ज की, इसके साथ ही भाजपा के 10 पार्षदों ने जीत दर्ज की और निर्दलीय 01 पार्षद ने जीत दर्ज हुई .
वार्ड क्रमांक 18 में रोचक मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल बघेल ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी को 122 वोट से हरा दिया। इस वार्ड में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को शिकस्त मिलने से भाजपा खेमे में खासी चर्चा हो रही है।
सिवनी नगर पालिका कौन से वार्ड से कौन जीता
फाइनल रिजल्ट । कांग्रेस – 13 | भाजपा– 10 | निर्दलीय– 01
वार्ड क्रमांक | वार्ड का नाम | भाजपा/कांग्रेस/निर्दलीय |
---|---|---|
1 | महामाया वार्ड | भाजपा (राजकुमारी ) |
2 | लक्ष्मी बाई | कांग्रेस (नेहा ) 367 वोट से |
3 | अकबर वार्ड | भाजपा (मालती पांडे) |
4 | शास्त्री वार्ड | कांग्रेस (राजश्री संदेश बादशाह) 427 वोट से |
5 | सी वी रमन | भाजपा (ज्ञानचंद सनोडिया) |
6 | कबीर | भाजपा |
7 | टैगोर | भाजपा |
8 | महावीर | भाजपा (अनुसुइया पटवा भाजपा 250 वोट से ) |
9 | गुरुनानक | कांग्रेस (राजिक अकील ने 46 वोट से ) |
10 | ध्यान चंद | कांग्रेस (शोहेल पाशा कांग्रेस ने 450 वोटों से ) |
11 | सुभाष वार्ड | निर्दलीय (प्रभा दुबे) |
12 | गांधी | कांग्रेस (शफीक खान ने 832 वोट से) |
13 | शहीद | कांग्रेस (जोएब जकी अनवर ने 350 वोट से) |
14 | अशोक | भाजपा (विजय गोलू पंडित भाजपा ने 18 वोट से) |
15 | संजय | कांग्रेस (मेहमूद खान) |
16 | चन्द्रशेखर आजाद | कांग्रेस (आकांक्षा शीबू सेंगर ने मात्र 4 वोट से ) |
17 | विवेकानंद | भाजपा (राजेश यादव राजू 700 वोट से ) |
18 | तिलक | कांग्रेस (राहुल बघेल ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी को 122 वोट से हरा दिया।) |
19 | रानी दुर्गावती | भाजपा (विनीता उइके) |
20 | कस्तूरबा | कांग्रेस (जीतू तरुण श्रीवास) |
21 | किदवई | कांग्रेस (चंदन खताबिया ) |
22 | अम्बेडकर वार्ड | कांग्रेस (डाली डागोर 39 वोट से ) |
23 | भगतसिंह | कांग्रेस (इसरत नब्बू) |
24 | पृथ्वीराज | भाजपा (रविशंकर ) |