सिवनी। कुरई थाना क्षेत्र के एक बहुचर्चित गांव में गांव के पांच आरोपियों द्वारा गांव की ही 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में कुरई पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पूर्व तीन आरोपितों को पहले गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था, वही रविवार की शाम को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके साथ ही आज सोमवार को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक आरोपितो के गांव पहुंचे और उनके घरों में जेसीबी चलाते हुए मकान को ध्वस्त किया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में शामिल अन्य दो आरोपी क्रमशः ग्राम पंचायत का सहायक सचिव निरपत पिता बुद्धू वर्मा उम्र 32 वर्ष व वीरेन्द्र पिता महादेव वर्मा उम्र 27 वर्ष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिन्हे सोमवार को माननीय न्यायालय सिवनी में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार आरोपी हरिराम पिता भगवत वर्मा उम्र 25 वर्ष, राहुल पिता शोभराम वर्मा उम्र 25 वर्ष, विकास पिता जगमोहन सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष सभी एक ही गांव व थाना कुरई निवासी के विरुद्ध भादवि की धारा 450, 376 (डी), 323 के तहत अपराध दर्ज किया गया है तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को माननीय न्यायालय सिवनी ने पेश किया गया जहां तीनों को जेल भेज दिया गया हैं।