Homeसिवनीसिवनी: बालाघाट के 28 वर्षीय युवक की पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड में सड़क...

सिवनी: बालाघाट के 28 वर्षीय युवक की पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड में सड़क दुर्घटना में मौत

Seoni: 28 year old youth of Balaghat dies in road accident in Polytechnic College Road

Date:

सिवनी। नगर के बारापत्थर क्षेत्र पॉलिटेक्निक मैदान के पीछे टिफिन संचालक के यहां से भोजन करके बाइक से लौट रहे 28 वर्षीय राहुल लान्गे को वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

सिर में गहरी चोट आने से गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को डॉक्टर ने जिला अस्पताल सिवनी ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार रात 10:45 बजे घटना की खबर लेते ही परिवार में शोक की लहर छा गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल पिता नरेंद्र (28) निवासी लालबर्रा जिला बालाघाट युवक कुछ वर्षों से नगर के 12 पत्थर क्षेत्र स्थित इंद्रहंस नगर ज्यारत नाका के समीप ग्राम शक्ति फुलटन फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन इंचार्ज के पद पर कार्य कर रहा था।

लालबर्रा में निर्माणाधीन मकान के कार्य में वह गांव से शुक्रवार की शाम 5:30 बजे सिवनी वापस आया। जहां रात में टिफिन संचालिका के यहां से भोजन करके जब वह बाइक से बारापत्थर क्षेत्र स्थित निवास कमरे में जा रहा था तभी पॉलिटेक्निक मैदान के पीछे मार्ग से तेज रफ्तार से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने राहुल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।

जहां वह सड़क में गिर गया वाहन राहुल के सिर के ऊपर से गुजर गया। सिर में गहरी चोट आने के कारण गंभीर रूप से राहुल को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि नरेंद्र की एक पुत्री और एकमात्र पुत्र राहुल था। पुत्री का विवाह हो चुका है। घर की जिम्मेदारी का पूरा भार राहुल के कंधों में था। वही लालबर्रा में निर्माणाधीन मकान के कार्य को देखकर वह लालबर्रा से सिवनी लौट आया था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वही इनके साथ कार्यरत कर्मचारी सर्जन ने बताया कि राहुल काफी मेहनती व अपने कार्य के प्रति बेहद ईमानदार लगनशील युवक था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related