Homeसिवनीसिवनी: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मिले 164 कोरोना पॉजिटिव, अब...

सिवनी: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मिले 164 कोरोना पॉजिटिव, अब जिले में 663 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव

Seoni: 164 corona positives found on the eve of Republic Day, now 663 active corona positives in the district

Date:

सिवनी: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु 25 जनवरी 2022 दिन मंगलवार को 958 तथा अभी तक प्रगति 282374 सैंपल लिए गए।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को भेजे गये सैंपल की जांच में 164 केस पॉजिटिव मिले है तथा 25 जनवरी तक कुल 7621 केस पॉजिटिव मिले है।

कोरोना उपचार पश्चात मंगलवार को 30 तथा अभी तक 6930 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव वर्तमान में 164 तथा अभी तक कुल 663 केस है। 

साबुन/पानी या सेनेटाईजर से अच्छे से हाथ साफ करने, 2 गज की शारीरिक दूरी का पालन करने की गई अपील

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के पात्र नागरिको से अपील की है कि अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड-19 टीके के दोनों डोज अवश्य प्राप्त करें एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करें।

इसके साथ ही टीकाकरण पश्चात भी कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें। तथा संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिए हमेशा सही तरीके से मास्क पहने, साबुन/पानी या सेनेटाईजर से अच्छे से हाथ साफ करें, 2 गज (6 फीट) की शारीरिक दूरी का पालन करें।  

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related