Homeसिवनीरायपुर : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर 13...

रायपुर : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर 13 अगस्त को होगी भर्ती, जानिए क्या होगी सैलरी…

Date:

रायपुर, 12 अगस्त 2021। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में 13 अगस्त को प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने प्लेसमेंट कैम्प लगया जाएगा। उप संचालक रोजगार रायपुर एओ लारी ने कहा है कि इस प्लेसमेंट कैम्प से निजी क्षेत्र के नियोजक मिस्को इंटरप्राइसेस रायपुर फील्ड मार्केटिंग,सेल्स इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स में बीई अथवा डिप्लोमा) और बिजनेस डेव्हलपमेंट मैनेजर (विज्ञान अथवा कम्प्यूटर साइंस से स्नातक)के 2 पदों पर भर्ती करेगी।


न्यूनतम 15 से 20 हजार वेतनमान के लिए चयन किया जाएगा। इसी तरह जिप्पी हायर रायपुर भी एजेंसी डेव्हलपमेंट मैनेजर के 15 पदों पर वेतनमान 19 हजार प्रतिमाह की दर पर स्नातक उत्तीर्ण योग्य आवेदकों की भर्ती करेगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक,तकनीकी शिक्षा एवं अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थिति हो सकते है। आवेदकों से सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...