Homeसिवनीराहुल के 'साथ ' नहीं आया हाथी, कांग्रेस के लिए इन राज्यों...

राहुल के ‘साथ ‘ नहीं आया हाथी, कांग्रेस के लिए इन राज्यों में बुरी खबर?

Date:

मायावती ने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से किनारा कर गठबंधन की संभावनाओं को करारा झटका दिया है।

उन्होंने ऐलान किया है कि वे राजस्थान और एमपी में अकेले चुनाव लड़ेंगी. उनके इस फैसले के दूरगामी असर दिखेंगे।

भोपाल।लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने का सपना संजो रही थी, लेकिन बसपा अध्यक्ष मायावती ने राहुल गांधी के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया है। मायावती ने साफ कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी, जबकि बसपा ने छत्तीसगढ़ में पहले ही कांग्रेस से बगावत कर अलग पार्टी बनाने वाले अजीत जोगी के साथ गठबंधन कर चुकी है। मायावती के तेवर से साफ हो गया कि तीनों राज्यों में कांग्रेस के साथ बसपा गठबंधन की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। बसपा के कांग्रेस संग न आने से बीजेपी को एक बार फिर सत्ता को बचाए रखने की आस नजर आ रही है।

तीन राज्यों में होने हैं चुनाव
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं। एमपी और छत्तीसगढ़ की सत्ता में बीजेपी 15 साल से काबिज है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस नेता बसपा के साथ गठबंधन की कोशिशें कर रहे थे, लेकिन बुधवार को मायावती ने सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...