सिवनी। हर एक एनसीसी कैडेट का यह सपना होता है कि उसे दिल्ली परेड में शामिल होने का मौका एक बार जरूर मिले, हालाँकि यह मौका हर किसी के नसीब में होता भी नहीं है, आज हम आपको सिवनी जिले के पी जी कॉलेज सिवनी सीनियर डिवीजन की कैडेट अंडर ऑफिसर खुशी सेंगर के बारे में बता रहे है
ख़ुशी सेंगर सिवनी के पी जी कॉलेज में एनसीसी में सीनियर अंडर ऑफिसर है इनका चयन दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड के लिए हुआ है, जो की सिवनी जिले वासियों के लिए गर्व का पल है.
सिवनी की ख़ुशी सेंगर दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होकर सिवनी जिले के प्रतिनिधित्व करेंगी, 1 अगस्त से 16 अगस्त तक ख़ुशी दिल्ली में ही रहेंगी, दिल्ली में रहकर परेड की बारीकियां सीख रही है व 15 अगस्त परेड में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
साथ ही स्वतंत्रता दिवस परेड में जिले के आदिवासी संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत करेगी। विदित होंवे की एनसीसी कैडेट्स आरडीसी परेड के माध्यम से 26 जनवरी परेड का हिस्सा बनते है जिसके लिये विभिन्न चरणों से होकर गुजरना व सफल होना पड़ता है.
लेकिन पहली बार सिवनी की कैडेट स्वतंत्रता दिवस परेड में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी, खुशी सेंगर को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संध्या श्रीवास्तव व समस्त स्टॉफ ने अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही एनसीसी अधिकारी डॉ पवन वासनिक को उनके कुशल नेतृत्व के लिये बधाई दी।

