Homeसिवनीपाकिस्तानी हवाएं डाल रहीं खलल रविवार को पारा लगा सकता है गोता!

पाकिस्तानी हवाएं डाल रहीं खलल रविवार को पारा लगा सकता है गोता!

Date:

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छाये छुटपुट बादलों के बावजूद बुधवार को मौसम में ठण्डक बनी रही। मतदान के उत्साह के बीच मतदान केन्द्रों के बाहर लोग धूप का आनंद लेते नजर आये।

मौसम विभाग के सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि बार – बार आये चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में अनिश्चितता बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पाकिस्तान के ऊपर चक्रवात कारण बन रहा है। इससे हवा की दिशा उत्तरी – पश्चिमी है।

सूत्रों ने बताया कि उत्तरी हवा जहाँ हिमालय की सर्दी को यहाँ तक पहुँचा देती है, वहीं पश्चिमी हवा मौसम में नमी बढ़ा देती है। इसी वजह से बादल के घेरे भी नजर आ रहे हैं। हालांकि पश्चिमी और उत्तरी हवा के खेल के बीच भी पारे के नीचे जाने का अनुमान है। यदि पश्चिमी हवा और विक्षोभ हावी हुआ तो संभाग में कहीं – कहीं बूंदाबादी भी हो सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी संभावनाएं कम ही नजर आ रहीं हैं।

मौसम विभाग के सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि मौसम के मिज़ाज में रविवार से परिवर्तन आने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो रविवार को रात में पारा गिरकर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के बीच बुधवार को मौसम में सर्दी का असर रहा। सुबह से ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आये। धूप चढ़ने के साथ मतदान केन्द्रों पर चहल – पहल बढ़ी। यहाँ भी लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आये। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सर्दी का यह असर उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण ही था।

यदि उत्तरी हवाएं प्रभावी होती हैं, तो आने वाले 24 घण्टों में सर्दी का असर बरकार रहेगा, हालांकि बादलों की वजह से तेज ठण्डक के आसार कम हैं। मौसम में चक्रवात और तीसरी बार आये पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी कम है। पाकिस्तान के ऊपर चक्रवात का घेरा के कारण हवा की दिशा उत्तरी नहीं हो पा रही है। धीरे – धीरे सर्दी बढ़ेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related