Home » सिवनी » युवाओ के दिलों में राज करने वाले युवा नेता मयूर दुबे भाजपा में शामिल

युवाओ के दिलों में राज करने वाले युवा नेता मयूर दुबे भाजपा में शामिल

By: SHUBHAM SHARMA

On: Tuesday, July 7, 2020 1:48 PM

mayoor-dubey
mayoor-dubey
Google News
Follow Us

सिवनी : सिवनी जिले में विगत कई वर्षों से हिन्दु नव वर्ष के अवसर पर विभिन्न आयोजन करने वाले वर्तमान में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मयूर दुबे ने 6 जुलाई 2020 को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वहीँ जानकारी के अनुसार इस दौरान प्रदेश कार्यालय भोपाल में भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पवार भी उपस्थित थे।

मयूर दुबे ने आज खबरसत्ता से बातचीत के दौरान बताया कि भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान व प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होकर जनसेवा करने का निर्णय लिया है उन्होंने सिवनी जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पे्ररणा से ही भाजपा में शामिल हुए है।

मयूर दुबे द्वारा भाजपा में शामिल होने पर शुभचिंतकों मयंक दुबे, जितेन्द्र बघेल, शिवपाल बधेल, प्रहलाद ठाकुर, सूरज जंघेला, चिंटू पवमे, घनश्याम गोस्वामी, मयंक पवमे, रौनक पवमे, शुभम वर्मन सहित सैंकडों भाजपा कार्यकत्र्ता एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment