Homeसिवनीमामा "शिवराज सिंह चौहान" बने टाइगर बोले : TIGER जिंदा है |...

मामा “शिवराज सिंह चौहान” बने टाइगर बोले : TIGER जिंदा है | VIRAL हो रहा VIDEO

Date:

भोपाल- मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राज्य में चल रहा शिवराज सिंह चौहान का राज खत्म हो चुका है. बुधवार को जब व्शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी पहुंचे तो भावुक हो गए. यहां लोगों को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा, ”कोई ये चिंता ना करना हमारा क्या होगा, मैं हूं ना अभी शिवराज सिंह चौहान, टाइगर अभी ज़िंदा है..”

शिवराज सिंह चौहान 2005 से राज्य के मुख्यमंत्री थे, 11 दिसंबर को आए नतीजों में बीजेपी राज्य में लगातार चौथी बार सरकार बनाने से चूक गई. हालांकि, सत्ता गंवाने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान की तारीफ हो रही है.

अपने समर्थकों में ”मामा” के नाम से मशहूर शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी पहुंच रैली को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने एक नंबर भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह सेवा के लिए सदा उपलब्ध रहेंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=u3I8ckJYd0U

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related