Homeसिवनीप्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं - संजीव मिश्रा

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं – संजीव मिश्रा

Date:

बरघाट : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बरघाट में आज 6 जुलाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सिवनी से पधारे प्रभारी मुख्य वक्ता संजीव मिश्रा जी एवं अभिजीत चौहान की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया।

सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक छह में आयोजित उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर तिलक वंदन कर दीप प्रज्वलित कर जयंती एवं भाजपा सरकार के 100 दिन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया स्वागत बेला के बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोकतंत्र सेनानी बालकृष्ण शर्मा का सम्मान संजीव मिश्रा एवं डॉ चौहान के द्वारा किया गया

इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी रहे नरेश वरकडे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गोमती ठाकुर, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती ईमरता साहू , पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी , सिवनी से पधारे दिलीप अग्रवाल जी , मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल रंहागडाले ,वरिष्ठ शंभू दयाल जी भैरम, किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौधरी भी मंच पर उपस्थित रहे ।

इस कार्यक्रम में संजीव मिश्रा ने उपस्थित लोगों के बीच संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज जी के नेतृत्व में 100 दिन पूर्ण हो चुके हैं भाजपा सरकार ने इन 100 दिनों में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिन्हें हमें जनता को आवश्यक रूप से बताना है कि इस कोरोना महामारी की बीच में भी भाजपा सरकार में जनता के हितों की रक्षा करते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं

शिवराज सरकार की अनेक उपलब्धियां हम सबके सामने हैं साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा किए गए जन कल्याण कार्यों की भी जानकारी हम सभी ने विगत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पत्र के माध्यम से एवं उनके सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की संपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई है हम सभी के लिए एक गर्व की बात है कि हमारे पास मोदी जी जैसा सशक्त प्रधानमंत्री एवं शिवराज जी जैसे सशक्त मुख्यमंत्री हैं संजीव मिश्रा ने कहा कि आप सभी से निवेदन है कि इस कोरोना महामारी के चलते आप सभी सतर्क रहें और समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।

डॉक्टर अभिजीत चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है हम सब को गर्व है कि हम इस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं आज देशवासी भाजपा से जरूर जुड़ना चाहता है क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों तक पहुंच कर उल्लेखनीय कार्य कर रही है ,आप सभी कार्यकर्ताओं ने इस कोरोना महामारी के चलते केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार जो कार्य किए वह भी सराहनीय है ,निश्चित ही आप सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह व लगन पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में और भी सहायक होगा ।

श्रीमती गोमती ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन देश के लिए बलिदान कर दिया आज उन्होंने जो सपना देखा था माननीय नरेंद्र मोदी जी ने उसे पूरा किया श्रीमती गोमती ठाकुर ने डॉक्टर मुखर्जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। बरघाट विधानसभा प्रत्याशी रहे नरेश वरकडे ने कहा कि शिवराज सरकार ने इन 100 दिनों में अनेक जन हितैषी योजनाओं को संचालित किया है जिसके चलते प्रदेश वासी उसका लाभ ले रहे हैं हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि पिछले 15 महीनों की कांग्रेसी सरकार ने जो प्रदेश में पूर्व शिवराज सरकार की योजनाओं को बंद किया था हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री ने उन्हें पुनः प्रारंभ कर के लोगों को लाभ पहुंचाया है हम सभी को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक जरूर पहुंचाना है।

प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय आलोक दुबे जी के निर्देशानुसार नगर मंडल बरघाट के चार स्थानों जिसमें वार्ड क्रमांक छह में ज्ञान सिंह चौधरी जी के निवास स्थान ,वार्ड क्रमांक 11 में भी विवेक बिसेन के निवास स्थान, नगर पालिका चौराहा के पास अनिल पाठक जी के निवास स्थान एवं बैल बाजार के पास हेमंत रहागडाले जी के प्रतिष्ठान के पास भाजपा सरकार के 100 दिन कार्यक्रम संपन्न किए गए।

जिसमें आयोजित उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि दीनदयाल बिसेन ,मंडल महामंत्री हेमंत रंहागडाले ,मंडल महामंत्री सुजीत सूर्यवंशी ,मंडल उपाध्यक्ष मानसिंह नागवंशी ,अनिल पाठकं मंडल मंत्री राजेश साहू, ,मंडल कोषाध्यक्ष आदित्य बिसेन ,मंडल मंत्री अंसत उईके , मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी सत्यांश भट्ट, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य रामप्रसाद रंहागडाले ,मातृशक्ति श्रीमती देवका चौधरी ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र रहागडालें, आईटी सेल के सह संयोजक विवेक बिसेन, युवा मोर्चा जिला मंत्री ढाल सिंह बिसेन , युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अंशुल रंहागडाले, प्रभु दयाल ठाकरे ,यशवंत सिंह ठाकुर भैयालाल ठाकुर, दसरुलाल बनवाले ,पूर्व मंडल मंत्री विजय दुबें ,संजू सेन, राकेश वाजपेई शिवम यादव, विजय टेमरे ,सुधीर बट्टी, आनंद लुधियाना, दीपक कुमार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु एवं नागरिक गण उपस्थित रहे

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related