HomeसिवनीKHABAR ARENA MEDIA & NETWORK PRIVATE LIMITED की सराहनीय पहल, डायरेक्टर शुभम...

KHABAR ARENA MEDIA & NETWORK PRIVATE LIMITED की सराहनीय पहल, डायरेक्टर शुभम और हर्षित पहुंचा रहे जरूरतमंद तक भोजन

Date:

सिवनी । सिवनी जिले के KHABAR ARENA MEDIA & NETWORK PRIVATE LIMITED के डायरेक्टर हर्षित शर्मा (Harshit Sharma) और शुभम शर्मा (Shubham Sharma) कोविड पाजीटिव परिवारों और जरूरतमंद की मदद सेवा में लगे हुए है, पिछले माह अप्रैल में जबसे प्रदेश के साथ साथ जिले में कोरोना कर्फ्यू लगा है तभी से हर्षित और शुभम लगातार ही कोरोना पॉजिटिव परिवार और जरूरतमंद तक भोजन घर तक पहुचाकर इस कोरोना काल में सेवा कार्य में जुटे हुए है, शुभम शर्मा और हर्षित शर्मा की बात करें तो शुभम और हर्षित दोनों ही “खबर एरीना मीडिया एंड नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड” (KHABAR ARENA MEDIA & NETWORK PRIVATE LIMITED) कंपनी के डायरेक्टर है, जिसके साथ ही शुभम शर्मा “खबर सत्ता” के फाउंडर और हर्षित शर्मा शुभम टेलिकॉम सिवनी के संचालक भी है

किसी एक जरूरतमंद को भोजन पहुंचाकर शुरू हुई सेवा अब तक लगभग 400 परिवारों और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच गई है। खबर एरीना मीडिया एंड नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (KHABAR ARENA MEDIA & NETWORK PRIVATE LIMITED) के डायरेक्टर द्वारा शुरू हुई सेवा को जिलेवासियों द्वारा सराहा जा रहा है.

कंपनी के डायरेक्टर ‘हर्षित और शुभम’ ने निःशुल्क खाना पहुंचाने की सेवा पिछले माह लगे कोरोना कर्फ्यू से ही शुरू की थी, तब शुरू दिन ही जरूरतमंद करीब 10 कोरोना से संक्रमित परिवारों के घरों पर खाना पहुंचाया गया था।

जिसके बाद से ही जरूतमंद और कोरोना वायरस से संक्रमित ऐसे परिवार जो कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की वजह से घर में खान बनाने में सक्षम नहीं है ऐसे परिवार धीरे धीरे संपर्क में आएं लगे, तिलक वार्ड सिवनी निवासी कंपनी के डायरेक्टर हर्षित शर्मा ने बताया कि WhatsApp पर आए एक मैसेज से उन्हें इसके लिए प्रेरणा मिली थी, जिसके बाद कंपनी के दूसरे डायरेक्टर शुभम और परिवार के साथ मिलकर कोरोना पाजीटिव परिवारों के घर खाना पहुंचाने की शुरुआत की।

पूरा परिवार लगा है सेवा में

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंपनी के डायरेक्टर शुभम शर्मा और हर्षित शर्मा दोनों भाई है, जिनके साथ मिलकर बड़े भाई रोहित शर्मा, पिता श्री दिनेश शर्मा और माता जी सुमन शर्मा भी इस सेवा कार्य में जुटी हुई है.

इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

यदि आप सिवनी में ऐसे किसी जरूरतमंद को जानते है जिन्हें भोजन की आवश्यकता है या फिर ऐसा कोई परिवार जिसमे खाना बनाने वाला व्यक्ति ही कोरों पॉजिटिव हो या घर में खाने बनाने की कोई व्यवस्था नही हो तो आप इन नंबर पर Whatsapp के माध्यमं से संपर्क कर सकते है 8817157979 , 9993157979

कोरोना से जंग जीतने के बाद अब समय है दूसरों की जान बचाने का

कोरोना से जंग जीतने के बाद अब समय है दूसरों की जान बचाने का दुनिया के कई हिस्सों में प्लाज़्मा थेरेपी Covid के माइल्ड मामलों में काफी कारगर साबित हुई है और साथ ही सामुदायिक संक्रमण के समय माइल्ड सेवीएरिटी वाले मामलों को अर्ली स्टेज में ही ठीक कर ICU पर पड़ने वाले दबाव को भी कम करने में कुछ कारगर रही है।

प्लाज़्मा आपके खून में मौजूद एक कॉम्पोनेन्ट है, और यदि आपको कोरोना से ठीक हुए 28 दिन से 45 दिन हुए हैं तो आपके खून में मौजूद प्लाज़्मा किसी और मरीज़ की जान बचाने के काम आ सकता है। हम प्रयास कर रहे हैं सिवनी के उन सभी प्लाज़्मा डोनर्स की लिस्ट तैयार करने की जो समय पड़ने पर रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने तैयार हैं। तो आगे आइये और अपनी जानकारी दिए हुए गूगल फॉर्म के माध्यम से हमे दीजिये।

प्लाज्मा डोनेशन से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप नीचे दिए नंबर पर भी संपर्क कर सकते है ” गौरव जायसवाल :-7000820445 | शुभम शर्मा :- 9685157979

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related