सिवनी : केवलारी विधानसभा क्षेत्र भाजपा मंडल का कान्हीवाड़ा नवनियुक्त कार्यकारणी की बैठक जो आज दिनांक 30 जून 2021 को पर्यटन स्थल अमोदागढ़(छुई)में आवश्यक कार्यवाही हेतु रखी गई थी।
केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राकेश पाल सिंह ने भाजपा मंडल कान्हीवाडा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन ही नही एक परिवार भी है।हम हमेशा एक साथ मिलकर आम जन की निस्वार्थ भाव से सेवा करते है।
आप सभी को संगठन मे प्राप्त नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं।आप आने वाले समय पर संगठन को ओर भी मजबूती प्रदान करेंगे।विधायक श्री राकेश पाल सिंह जी ने सभी नवनियुक्त कार्यकारणी के सदस्यों को शाल श्रीफल देकर स्वागत किया।
विधायक श्री पाल जी ने कान्हीवाड़ा के मंडल अध्यक्ष श्री योगेश चंद्रवंशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह जी के साथ मंडल अध्यक्ष योगेश चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश राय,अशोक ठाकुर, इंद्रकुमार जंघेला, सुदामा पटले, सोनू साहू,नारायण जवारे, सुनील सूर्यवंशी, नितिन देशमुख, जयपाल कौशले,गुड्डा ठाकुर, बब्लू ठाकुर, भरत लाल ठाकुर, अकाल सिंह मर्सकोले,कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी एंव पार्टी के ज़ेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ता एंव नव नियुक्त कार्यकारणी सदस्य मौजूद रहे।