HomeसिवनीSEONI में IPL SATTA गिरोह का भंडाफोड़: 45 लाख रुपये के बैंक...

SEONI में IPL SATTA गिरोह का भंडाफोड़: 45 लाख रुपये के बैंक ट्रांजेक्शन राशि का किया खुलासा, अभय, पियूष और दिनेश गिरफ्तार

Date:

सिवनी, 27 मई 2025 – जिले में आईपीएल सट्टा और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा के निर्देशन में एवं सीएसपी श्रीमति पूजा पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बावनकर ने अपनी टीम के साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना पर, दिनांक 27 मई 2025 की शाम करीब 07.30 से 08.30 बजे के बीच, कोतवाली पुलिस ने ज्यारत नाका स्थित स्मार्ट किराना दुकान के सामने से एक संदिग्ध अभय वंशकार को पकड़ा, जो अपने मोबाइल से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलते हुए पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह लखनऊ और बेंगलोर की टीमों पर सट्टा लगा रहा था।

ऑनलाइन सट्टा गिरोह की परतें खुलीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल की सहायता से आरोपी द्वारा बताए गए सट्टा लाइन संचालक पियूष उदासी, निवासी सिवनी (वर्तमान में रायपुर) की तलाश शुरू की गई। कोतवाली टीम ने लगातार दो दिन दुर्ग भिलाई और रायपुर में छापेमारी की और पियूष उदासी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पूछताछ में पियूष ने खुलासा किया कि वह अपने चचेरे भाई दिनेश उर्फ दीनू बाधवानी, निवासी सिवनी (वर्तमान में रायपुर), के साथ मिलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाता है और लोगों को हार-जीत का खेल खिलाकर अवैध लाभ कमा रहा है। दोनों ने पुलिस से बचने के लिए रायपुर में किराए पर मकान लेकर यह काम शुरू किया था।

बैंक खातों में करोड़ों का लेन-देन

पुलिस जांच में सामने आया कि:

  • एचडीएफसी बैंक (शंकर नगर, रायपुर) में दिनेश बाधवानी के नाम से खाता मिला, जिसमें जनवरी 2025 से अब तक ₹5,11,000 का लेनदेन हुआ।
  • सेंट्रल बैंक (सिवनी) से जुड़े खाते से ₹25,35,000 का ट्रांजैक्शन दर्ज हुआ।
  • पियूष उदासी के बंधन बैंक (सिवनी) खाते से ₹14,38,000 का लेनदेन हुआ।

तीनों आरोपियों के खातों से संबंधित ₹44,84,000 की सट्टा राशि सामने आई है। पुलिस ने संबंधित बैंकों को पत्र लिखकर आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अभय वंशकार – निवासी ज्यारत नाका, सिवनी
  2. पियूष उदासी – निवासी झूलेलाल कॉलोनी, सिवनी (हाल निवासी शंकर नगर, रायपुर)
  3. दिनेश उर्फ दीनू बाधवानी – निवासी झूलेलाल कॉलोनी, सिवनी (हाल निवासी शंकर नगर, रायपुर)

जब्ती की गई सामग्री

  • 02 वीवो मोबाइल फोन – कीमत ₹25,000
  • 01 वन प्लस मोबाइल फोन – कीमत ₹18,000
  • नकद राशि ₹6,200
  • बैंक खातों से कुल लेनदेन राशि – ₹44,84,000

कुल जब्ती की राशि: ₹45,33,200

सराहनीय कार्य

इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बावनकर, उप निरीक्षक डी.आर. शरणागत, सउनि संजय यादव, सायबर सेल से सउनि देवेंद्र जायसवाल, प्रआर योगेश राजपूत, मनोज पाल, आरक्षक अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, अभिषेक डहेरिया, शिवम बघेल और हेमराज बघेले की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

सिवनी पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई से स्पष्ट संकेत गया है कि जिले में अवैध सट्टेबाजी और जुए की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...