Homeसिवनीसलमान खान को रोकने वाले CISF जवान सोमनाथ मोहंती को मिला ईमानदारी...

सलमान खान को रोकने वाले CISF जवान सोमनाथ मोहंती को मिला ईमानदारी का इनाम

Date:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। दरअसल सलमान खान को चेकिंग के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर CISF जवान सोमनाथ मोहंती ने रोका था। CISF जवान सोमनाथ मोहंती की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी। हालांकि इसके बाद खबरें आई थीं कि जवान सोमनाथ मोहंती पर प्रोटोकॉल उल्लंघन करने के कारण ऐक्शन लिया गया है। खबर थी कि CISF जवान का फोन जब्त कर लिया गया है। साथ ही उसे मीडिया से बात करने से भी रोका गया था लेकिन यह सारी खबरें सरासर गलत साबित हुईं। CISF ने खुद इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। CISF ने ट्वीट किया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।


CISF ने एक न्यूज पोर्टल की खबर के कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि खबर में बताया गया कंटेंट गलत है और इसमें कोई भी फैक्ट नहीं है। CISF ने कहा कि सच तो यह है कि जवान को अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाने के लिए और प्रोफेशनल रवैया रखने के लिए पुरस्कृत किया गया है। सीआईएसएफ के आधिकारिक हैंडल से किया गया ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


बता दें कि पिछले दिनों सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सलमान खान जैसे ही एयपोर्ट में एंट्री करने लगते हैं तभी CISF का जवान उनको रोक देता है। सलमान समझ जाते हैं कि यह एक सिक्योरिटी चेक है। सलमान झट से अपना मास्क हटा देते हैं और सिक्योरिटी चेक के पैरामीटर्स को फॉलो करते हैं। जहां सलमान के इस अंदाज की तारीफ हुई थी वहीं CISF के जवान की भी लोगों ने तारीफ की थी कि उसने अपने ड्यूटी को बिना भेदभाव के निभाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related