HomeसिवनीMP के सिवनी में रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, जबलपुर लोकायुक्त टीम ने पटवारी...

MP के सिवनी में रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, जबलपुर लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे-हाथ पकड़ा

Bribe taker Patwari arrested in MP's Seoni, Jabalpur Lokayukta team caught Patwari red-handed taking bribe

Date:

सिवनी। सिवनी जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तहसील कार्यालय सिवनी (Seoni) में आज शुक्रवार 25 नवंबर को दोपहर 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रिश्वतखोर पटवारी विपुल बरमैया (Vipul Barmaiya) को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर (Lokayukt Police Jabalpur) के दल ने गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त दल के निरीक्षक कमल सिंह उइके ने बताया कि डूंडासिवनी निवासी संजय (44) पुत्र स्व. केवल प्रसाद तिवारी माध्यमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक शाला, भोंगाखेडा ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर को बीते दिन शिकायत की थी.

शिकायत में उन्होंने बताया था कि आवेदक (संजय तिवारी) की मां ने भैरोगंज सिवनी स्थित भूखंड को आवेदक के नाम रजिस्टर्ड दानपत्र से दिया जिसका ऑनलाइन खसरा दर्ज कराने एवम् ऋणपुस्तिका बनाने के एवज में पटवारी विपुल बरमैया तहसील कार्यालय सिवनी द्वारा 5000 हजार रूपये की मांग की जा रही है।

आगे बताया गया कि शिकायत के आधार पर लोकायुक्त दल द्वारा योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार को तहसील कार्यालय सिवनी में दबिश दी गई जहां पर संजय तिवारी द्वारा पटवारी विपुल बरमैया को तीन हजार रूपये की रिश्वत दी गई और पटवारी विपुल बरमैया को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त के ट्रेप दल ने रंगे हाथ पकड़ा है।

बताया गया कि दल द्वारा अग्रिम कार्यवाहियां की जा रही है। इस कार्यवाही में ट्रैप दल सदस्य – निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश कुमार बेहरा, निरीक्षक रंजीत सिंह व ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related