HomeसिवनीBird Flu Risk: सिवनी जिले में मृत पाए गए कौए का सेंपल...

Bird Flu Risk: सिवनी जिले में मृत पाए गए कौए का सेंपल जाँच हेतु लैब भेजा गया

Date:

सिवनी । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा विगत 7 जनवरी को समाचार पत्रों में प्रकाशित जिले के घंसौर विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम कहानी में 5 कौओं के शव मिलने के समाचार का खण्डन जारी करते हुए बताया गया कि जिलास्तरीय दल द्वारा ग्राम कहानी का निरीक्षण कर ग्रामवासियों से चर्चा की गई है। जिसमें एक कौए का ही मृत पाया जाना ज्ञात हुआ है।

उक्त मृत कौए का सैंपल एकत्र कर हाई स्कूयरटी लैब भोपाल भेजा गया है। लैब से प्राप्त रिपोर्ट उपरांत ही कौए की मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में किसानों द्वारा खेतों में कीटनाशक दवाईया छिडकी जा रही है। खेत के कीटों को कौओं द्वारा खाने के कारण भी कौओं की मौत हो सकती है। दल द्वारा स्थानीय लोगों एवं मुर्गी पालन व्यवसाय से जुडे लोगों की बैठक लेकर जिले में बर्ड फ्लू से संबंधित जानकारी दी गई है।

जिले में अभी मुर्गियों में बर्ड फ्लू रोग की पुष्टि नहीं हुई है। अत: बर्ड फ्लू से वर्तमान में घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में वर्तमान में किसी भी जिले में मुर्गीयों में बर्ड फ्लू होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

बर्डफ्लू प्रकोष्ठ का गठन 

राज्य शासन द्वारा अलर्ट जारी किये जाने के बाद जिला प्रशासन बर्ड-फ्लू को लेकर सतर्क है। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने पशु चिकित्सा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को बर्ड फ्लू को लेकर हर स्तर पर सावधानियां बरतने के निर्देश दिये है। कलेक्टर डॉ फटिंग के निर्देशन में जिलास्तर एवं विकासखण्डस्तर पर बर्डफ्लू प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिसमें सम्पूर्ण जिले के लिए डॉ. संतोष कुमार डहेरिया 9406759506 को नोडल तथा सहायक नोडल डॉ. एस.के.चौकसे 9425843132 को बनाया गया है।

इसी तरह सिवनी विकासखण्ड के लिए डॉ. जे.बी.जैन 9425898863 नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री ए.एस. अडमें 9425427032 को, बरघाट के लिए डॉ. आर.एस. शरणागत 9993965410 नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री वाय एस. बोरडे 9425889021को, कुरई के लिए डॉ. एम. रामटेके 8319284280 नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री सतीश काकोडिया 9131052785, छपारा के लिए डॉ. शीतल गौतम 9424919981 नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री अर्जुनसिंह बघेल 7247257125, केवलारी के लिए डॉ. आर.एस. चेडगे 9630232315 नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती जानकी काकोडिया 9424628268, लखनादौन में डॉ. धनवान शाह 9098947337 नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री डेलेन्द्र सिंह उइके 9893313103, धनौरा में डॉ. रविन्द्र नर्रे 9479632249 नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती सावित्री कुमरे 9424966751 तथा घंसौर में डॉ. आर.एस. झारिया 9424833900 नोडल तथा पल्लवी रांगडाले को सहायक नोडल अधिकारी 7509953788 नियुक्त किया गया है। आमजन उक्त अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।

पोल्ट्री पर बर्ड फ्लू का प्रमाण नहीं, प्रदेश में बंद नहीं होंगी माँस दुकानें – पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल

पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा है कि प्रदेश के पोल्ट्री फार्मों और बैकयार्ड कुक्कुट में किसी प्रकार से मुर्गियों में अप्राकृतिक मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। इसलिये माँस की दुकानों पर बिक्री संबंधित कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। ये दुकानें पूर्ण सावधानी एवं सतर्कता के साथ यथावत खुली रहेंगी। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिये गये हैं कि कुक्कुट-पालकों और व्यावसाइयों के साथ बैठक कर बर्ड फ्लू से बचाव, पोल्ट्री फार्मों में साफ-सफाई और जन-सामान्य को कुक्कुट उत्पादों को अच्छी तरह से पकाकर उपयोग में लाने की जानकारी दें।श्री पटेल ने बताया कि कौओं में पाया जाने वाला वायरस H5N8 है, जबकि मुर्गियों में सामान्यत: वायरस H5N1 होता है।

भोपाल में राज्य-स्तरीय और सभी जिलों में जिला-स्तरीय कंट्रोल-रूम की स्थापना कर दी गई है। कुक्कुट-पालकों, व्यवसाइयों और लोगों को बर्ड फ्लू के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। सभी जिलों को भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुसार कार्यवाही, सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैं।

अपर मुख्य सचिव श्री कंसोटिया ने सभी जिलों से की बातचीत- 

अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री जे.एन. कंसोटिया ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के विभागीय जिलाधिकारियों को बर्ड फ्लू से बचाव और नियंत्रण के दिशा-निर्देश देते हुए वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कुक्कुट-पालकों के साथ बैठक आयोजित करने, बॉयो सिक्यूरिटी मापदण्ड का पालन सभी कुक्कुट प्रक्षेत्रों, कुक्कुट बाजारों आदि में सुनिश्चित करने निर्देश दिये। श्री कंसोटिया ने निर्देश दिये कि यदि कहीं कोई कौआ या पक्षी मृत पाया जाता है, तो तत्काल सैम्पल भारतीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला, भोपाल को भेजें। प्रदेश के 11 जिलों में कौओं की मृत्यु की सूचना मिली है। इनमें केवल इंदौर, मंदसौर और आगर-मालवा में ही वायरस की पुष्टि हुई है।

जिला कलेक्टर करेंगे बर्ड फ्लू बचाव की तैयारियों की समीक्षा – 

श्री कंसोटिया ने सभी जिला कलेक्टरों से पशुपालन, वन, स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय और अन्य समन्वयक विभागों की बैठक आयोजित कर बर्ड फ्लू से संबंधित तैयारी एवं आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये संसाधन एवं सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि वे एक्शन प्लान ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा-2015 के अनुरूप प्रावधानित कार्यवाही और सर्विलांस सुनिश्चित करें। प्रदेश के सभी जिलों में बर्ड फ्लू कंट्रोल-रूम की स्थापना की गई है। भोपाल में राज्य-स्तरीय कंट्रोल-रूम का क्रमांक 0755-2767583 है। सूचना मिलते ही रेपिड रिस्पांस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। मुर्गियों, कौवों, प्रवासी पक्षियों आदि में असामान्य मृत्यु, बीमारी की सूचना मिलते ही तत्काल सैम्पल इकट्ठा कर उसका डिस्पोजल, डिसइन्फेक्शन और सेनेटाइजेशन आदि किया जा रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...