स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
2 Min Read

लखनादौन- जुआरियों और सटोरियों की नाक में नकेल कसने के बाद लखनादौन नगर निरीक्षक एम डी नागोतिया ने अब नषेडि़यों पर कार्यवाही का मन बना लिया हैं। जिसके तहत गत दिवस मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया गया।

मुखबिर द्वारा लखनादौन पुलिस को सूचना मिली की वार्ड क्र. 08 में मयूर स्टूडि़यों के सामने चाय दुकान में एक व्यक्ति मादक पदार्थ को बेचने की फिराक में खड़ा हुआ हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहा हैं, जिसकी सूचना थाना प्रभारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस कप्तान विवके राज सिंह का दिषा निर्देष और एसडीओपी अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्षन में तथा थाना प्रभारी के एम डी नागोतिया के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने योजना बनाकर आरोपी महाराज सिंह पिता सरजू उर्फ सूरज सिंह पटैल उम्र 45 वर्ष निवासी सूरवारी थाना ठेमी जिला नरसिंहुपर को पकड़ा जिसके पास से 8 ग्राम 81 मिलीग्राम मादक पदार्थ स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रू हैं, को जप्त कर एनडीपीएस (मादक पदार्थ अधिनियम) की धारा 8/21 के अंतर्गत आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया हैं। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित प्रधान आरक्षक भूणेष्वर, आरक्षक अजय वर्मन, होमेष्वर, जयप्रकाष उइके, राघेवन्द्र तथा वाहन चालक आरक्षक प्रकाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना प्रभारी श्री नागोतिया ने बताया कि पूर्व में भी नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत थाना ठेमी में भी आरोपी महाराज सिंह पर मादक पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं । लखनादौन क्षेत्र में जिस तरह जुंआ सट्टा, गौकषी और अवैध शराब में मामले में कार्यवाही हो रही है उसी तरह मादक पदार्थ बेचने वालों ऐसी कार्यवाही आगे जारी रहेंगी। जिसमें आमजन का सहयोग आवष्यक हैं।

- Join Whatsapp Group -
Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *