Homeसिवनीसिवनी में अयोध्या से आये अक्षत कलश का घर घर हो रहा...

सिवनी में अयोध्या से आये अक्षत कलश का घर घर हो रहा भव्य स्वागत

Date:

सिवनी: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर निर्माण अंतिम दौर में है। यह एक ऐतिहासिक घटना है, जिसका इंतजार देशभर के करोड़ों हिंदू भक्त कर रहे हैं। इस महापर्व के लिए पूरे देश में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। लेकिन, जो लोग अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं, उनके लिए भी एक विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें घर-घर अक्षत देकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया जाएगा।

इस निमंत्रण में लोगों से अपील की जाएगी कि वे 22 जनवरी 2024 को अपने घर पर कम से कम पांच दीपक जलाएं और भगवान राम की आराधना करें। साथ ही, सभी मंदिरों में दिवाली मनाई जाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भी अमृत अक्षत कलश का गांव-गांव में स्वागत किया जा रहा है। सनातन प्रेमियों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ कलश को सिर पर रखकर ले जाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में पहुंचने पर ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया जा रहा है। शोभायात्राएं निकली जा रही हैं।

सिवनी में अमृत अक्षत कलश पहुंचा, तो जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करके इसका स्वागत किया गया। लोगों ने कलश को सिर पर उठाकर मंदिर तक पहुंचाया। मंदिर में कलश की स्थापना की गई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक दिन है। यह भारत के लिए एक नई सुबह का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related