बरघाट/सिवनी । बरघाट थाना पुलिस ने गौवंश के दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में शाहरुख पिता अहमद खान (22) साल्है व वाशिद पिता कय्यूम खान (27) बोरी गांव निवासी शामिल हैं।
बरघाट थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार दोनो आरोपितों पर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनो को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
21 जून को बरघाट कालेज के पीछे गौवंश के अवशेष मिले थे। इस मामले में साइबर सेल से मिली जानकारी व खोजबीन के बाद दोनो आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। एसपी कुमार प्रतीक, एएसपी कमलेश खरपुसे के निर्देशन में गठित टीम ने फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।