Homeसिवनीसिवनी: Covid-19 टीकाकरण महाअभियान में शनिवार को 16227 लोगो ने लगवाया टीका

सिवनी: Covid-19 टीकाकरण महाअभियान में शनिवार को 16227 लोगो ने लगवाया टीका

Date:

सिवनी: मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. के.सी. मेशराम ने बताया कि जिले में 21 जून 2021 योग दिवस से 30 जून 2021 तक कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत कलेक्‍टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में आज अभियान के तीसरे दिन जिले में 16227 लोगो ने टीकाकरण केंद्रो पर आकर कोविड-19 का टीका लगवाया। 

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. लोकेश चौहान ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को जिले में टीकाकरण किया गया:- हेल्थ केयर वर्कर प्रथम 2 द्वितीय 7 डोज, फ्रंटलाईन वर्कर प्रथम 2 द्वितीय 11 डोज, 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग प्रथम 11230 द्वितीय 4 डोज, 45 से 59 आयु वर्ग प्रथम 3623 द्वितीय 439 डोज तथा 60 साल से अधिक आयु वाले लोगो को प्रथम 480 द्वितीय 429 डोज का टीकाकरण किया गया।

इस प्रकार जिले में कुल लक्ष्‍य 15000 के विरूद्ध 16227 लोगो का कोविड टीकाकरण किया गया।

विकासखंड वार टीकाकरण की जानकारी निम्‍नानुसार है:-

सिवनी ग्रामीण (गोपालगंज) 2141 डोज, कुरई 1866 डोज, बरघाट- 1846 डोज, केवलारी- 1871 डोज, धनोरा- 2167 डोज, घंसौर- 1638 डोज, लखनादौन- 1564 डोज, छपारा 1597 डोज, इसी प्रकार सिवनी शहरी में 1542 डोज का टीकाकरण किया गया।

जिले के सभी टीकाकरण केंद्रो पर पहुंचकर लोग उत्‍साह के साथ कोविड-19 का टीका लगवा रहे है। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में सभी समाजसेवी संगठन, स्‍वयंसेवी संगठन, जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन तथा आम जनता के द्वारा टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने में अथक प्रयास किए जा रहे है।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने जिले की आम जनता से अपील की है कि टीकाकरण के इस महाअभियान को सफल बनायें और सभी लोग बिना डर के निर्भीक होकर टीकाकरण कराएं। कोविड टीकाकरण कोरोना महामारी से बचाव का एक मात्र प्रभावी तरीका है।

स्‍वयं टीका लगाएं साथ ही अपने आस-पड़ोस, रिश्‍तेदार, मित्र आदि को टीकाकरण के लिए प्रोत्‍साहित करे एवं टीका लगवाने के पश्‍चात भी कोविड-19 अनुकूल व्‍यवहार परिवर्तन का पालन करें। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related