आज का राशिफल 02 मार्च 2021

Date:

02 मार्च, 2021, मंगलवार 02 मार्च : संकष्टी चतुर्थी आज।

आज का राशिफल

मेष राशि : आप में से कुछ लोग आज ऑफिस में रिसिविंग एंड पर हो सकते हैं। जो लोग स्विमिंग या ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं उन्हें विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। खाने-पीने के मामले में परहेज रखने की जरुरत है, पाचन संबंधी समस्या होने की संभावना है।

वृषभ राशि : पेशेवर स्तर पर किसी परियोजना में सहयोग करने के लिए किसी सहकर्मी से अपेक्षा रख सकते हैं। सेहत को लेकर चिंतित चल रहे लोगों की परेशानी दूर होने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर मजबूती आने के संकेत हैं। फ्रिलांसर अपनी कमाई का स्रोत बढाने में सफल होंगे।

मिथुन राशि : निवेश को लेकर मन में मिला-जुला विचार चलता रहेगा। पेशेवर स्तर पर किसी तय समय सीमा का पालन करने के चक्कर में आपकी मेहनत बढ सकती है। आप में से कुछ लोग आज शादी की पार्टी की तैयारी में व्यस्त रहने वाले हैं। सेहत को लेकर सही कदम उठाए जाने की जरूरत है।

कर्क राशि : आप में से कुछ लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहेंगे, नए तरीके आजमा सकते हैं। पेशेवर स्तर पर बदले हुए माहौल में ढलने के लिए आपको थोड़ा एडजस्ट करने की जरूरत महसूस होगी। आज आप मेजबानी के मूड में बिल्कुल नहीं हैं फिर भी आपको ऐसा करना पड़ सकता है।

सिंह राशि : परिवार में कम समय दिए जाने के कारयम जीवनसाथी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। नए रास्ते पर जाने से भटकाव की संभावना है। किसी करीबी के प्रति आकर्षण बढने की संभावना है।

कन्या राशि : कोई महत्वपूर्ण क्लास छूट जाने से आपका भारी नुकसान हो सकता है, किसी अन्य से नोट्स लेकर कमी पूरी करेंगे। बॉस के गुस्से का शिकार होने के संकेत हैं। घर में किसी मेहमान के आ जाने से थोड़ी परेशानी रहने की संभावना है।

तुला राशि : लोन के लिये प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। रोमांटिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। यात्रा के दौरान देरी से नुक्सानबझेलना पड़ सकता है। मौसम बदल जाने के कारण सेहत को लेकर विशेष सजग रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि : खाने-पीने को लेकर सख्ती अपनाए जाने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर सावधानी रखने की जरूरत होगी। पेशेवर जिम्मेदारी निभाने के चक्कर में किसी महत्वपूर्ण घरेलू काम को टालना पड़ सकता है।

धनु राशि : सामाजिक स्तर पर किसी की जान बचाने के लिए आपको लेन-देन करना पड़ सकता है। आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने की उम्मीद है। सड़क यात्रा के समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

मकर राशि : पेशेवर स्तर पर आपके प्रदर्शन में और निखार आने वाला है। फेमिली रियूनियन में आपकी अहमियत खास रहने की उम्मीद है। प्रेमी से किया हुआ वादा निभाने में सफल साबित होंगे। आप में से कुछ लोग नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। फिटनेस को लेकर सजगता बढेगी।

कुंभ राशि : पेशेवर स्तर पर किया गया कमिटमेंट निभाने में सफल साबित होंगे।आप में से कुछ लोग घर के लिए कुछ लक्जरी आइटम खरीद सकते हैं। आप सेहत के स्तर पर एक ही साथ कई काम करना शुरू कर सकते हैं, धीरे-धीरे और सहजता के साथ आगे बढना सही रहेगा।

मीन राशि : प्रॉपर्टी बेचने जा रहे लोगों को काफी बारगेनिंग का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर स्तर पर किसी सीनियर के लगातार दखल से आप एतकाग्रता में कमी महसूस कर सकते हैं। पैसे के मामले में आपको किसी ने आपको चांद के सपने दिखाए हैं आप उसके झांसे में पड़ने वाल है, सावधान रहें। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

नोट…यह केवल राशि आधारित फलकथन है .. करोड़ो जन के नाम समान होने पर भी प्रत्यक जन का भविष्य अलग अलग होता है… कारण सभी की कुंडली मे ग्रह स्थिति अलग अलग होती है… सटीक फलकथन जातक की स्वंम की जन्मपत्रिका से सम्भव है…. 📕एस्ट्रोलोजी एडवाजर गर्ग जी.. Whats App Number 80786-65041

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related