आज 28 फरवरी 2021 का राशिफल

Date:

आज का राशिफल व पंचांग, 28 फरवरी, 2021, सोमवार

तिथि प्रतिपदा, 11:20
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी 09:36
करण कौलव, 11:20
तैतिल 22:00
पक्ष कृष्ण
योग धृति 16:21
वार रविवार
सूर्योदय 06:47
सूर्यास्त 18:20
चन्द्रमा सिंह 15:07
राहुकाल 16.53 – 18.20
विक्रमी संवत्  2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभिजीत 12:10 – 12:57

आज का राशिफल 28 फरवरी, 2021, रविवार

मेष राशि: आज आप थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है। परिणामस्वरूप आपका काम बिगड़ने की आशंका है। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। ऑफिस में अधिकारियों और घर में परिजनों के साथ विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।

वृषभ राशि: अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही के कारण स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव हो सकता है। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष की भावना रहेगी।

मिथुन राशि: मौज- मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। परिवार और मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

कर्क राशि: आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण मिलेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्द्धियों को परास्त कर सकेंगे।

सिंह राशि: आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।

कन्या राशि: आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता होगी। स्थाई संपत्ति और वाहन से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। धन खर्च होगा।

तुला राशि: भाग्यवृद्धि होने के कारण साहस भरे कार्य हाथ में लेने के लिए आज का दिन शुभ है। योग्य जगह पर पूंजी निवेश आपको लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक राशि: आज नकारात्‍मक मानसिकता से दूर रहें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

धनु राशि: आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना देखते हैं। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपकी यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर राशि: आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा- पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-संबंधियों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग हो सकता है।

कुंभ राशि: नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे।

मीन राशि: आपके लिए आज का दिन शुभ है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुना करेंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लोग होगा। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।.

नोट…यह केवल राशि आधारित फलकथन है .. करोड़ो जन के नाम समान होने पर भी प्रत्यक जन का भविष्य अलग अलग होता है… कारण सभी की कुंडली मे ग्रह स्थिति अलग अलग होती है… सटीक फलकथन जातक की स्वंम की जन्मपत्रिका से सम्भव है…. 📕एस्ट्रोलोजी एडवाजर गर्ग जी.. Whats App Number 80786-65041

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related