उज्जैन: शहर में एक लाख घरों में फहराए जाएंगे झंडे, जोर शोर से मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

SHUBHAM SHARMA
3 Min Read
Ujjain News: शहर में एक लाख घरों में फहराए जाएंगे झंडे, जोर शोर से मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

उज्जैन । आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाकर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उज्जैन शहर में 13 से 15 अगस्त तक एक लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान को मूर्त रूप देने के लिए बूथ लेवल, आंगनवाड़ी एवं थाना स्तर पर नागरिकों की बैठक आयोजित कर लोकतंत्र का अमृतोस्सव मनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह निर्णय रविवार शाम को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में अभियान में जन सहभागिता करने के उद्देश्य से हुई जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रमुख एवं नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक में लिया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव ने कहा कि 90 वर्ष के लम्बे संघर्ष के बाद हमने आजादी पाई है।

हमारा लोकतंत्र दुनिया के लिए उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ एशिया में अलग-अलग राष्ट्र आजाद हुए किंतु वे अपने लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर पाए। हमारे लोकतंत्र के सभी अंग मर्यादा में काम करते हुए लोकतंत्र को कायम रखने में कामयाब सिद्ध हुए हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में हमें हमारे इस विराट लोकतंत्र की खुशबू को चारों तरफ फैलाना है। हर घर में तिरंगा फहराना है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को लोकतंत्र की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करना चाहिए।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने हर -घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाएगा। यह तिरंगा व्यक्ति को स्वयं के व्यय पर लगाना होगा। बड़े पैमाने पर तिरंगा निर्माण का कार्य जारी है।

प्रत्येक तिरंगा का मूल्य 15 रुपये निर्धारित है। किसी भी व्यक्ति को झंडा फ्री में नहीं दिया जाएगा। झंडा लगाने के लिए झंडे के साथ 4 फ़ीट लम्बा बांस का डंडा भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल टीम को झंडे के विक्रय के लिए शामिल किया जाएगा। साथ ही अलग-अलग उचित मूल्य की दुकानों से भी झंडे का विक्रय किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। शहर में अभियान के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार किया जाना है।

Share This Article
Follow:
Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *