पन्ना। मोहन्द्रा चौकी अन्तर्गत इलाके में मोहन्द्रा से पन्ना जा रही यात्री बस मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे पिपरहा मोड के पास एक पुलिया में गिर गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई पहुंचाया। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में राशि गुप्ता पुत्री सतीश गुप्ता 9 वर्ष निवासी नादन की मौत हो गई। इसके अलावा 12 यात्री घायल हुए हैं।
इमें से गंभीर रूप से घायल छह लोगो को कटनी एवं पन्ना रेफर किया गया है।
घायलों की पहचान लवकुश लोधी निवासी चंद्रावल, छन्नू बंसल निवासी कुंवरपुर, रमाकांत निवासी स्पेन बनौली, गीता लोधी निवासी चंद्रावल, सीमा लोधी निवासी चंद्राबल, कमलेश गुप्ता निवासी मोहन्द्रा, मुन्नी गुप्ता निवासी मोहन्द्रा, कमला गुप्ता निवासी नादन, हकीमन बेगम निवासी नादन, रीना प्रजापति निवासी मोहन्द्रा, उस्मान खान निवासी महेवा को चोटें आईं है।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद सिंह लोधी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए और मृत बच्ची के परिजनों को ढांढस बंधाया एवं घायलों को समुचित उपचार के लिए बीएमओ को निर्देश दिए।