Homeमध्य प्रदेशMP में छिंदवाडा, जबलपुर समेत 14 जिलों के कलेक्टर के तबादले: सीएम...

MP में छिंदवाडा, जबलपुर समेत 14 जिलों के कलेक्टर के तबादले: सीएम शिवराज सरकार ने शुरू की चुनावी जमावट

MP Collectors Transfer: In MP, Shivraj government has issued orders for transfer of collectors of Chhindwara, Dewas, Jabalpur, Indore, Umaria, Sidhi, Dhar, Sehore, Narsinghpur, Burhanpur, Singrauli, Morena, Agar-Malwa, Katni districts.

Date:

MP Collectors Transfer: MP में छिंदवाडा, देवास, जबलपुर, इंदौर, उमरिया, सीधी, धार, सीहोर, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, मुरैना, आगर-मालवा, कटनी जिलों के कलेक्टर के ट्रांसफर के आदेश शिवराज सरकार ने जारी कर दिए है, सीधे तौर पर चुनाव से पहले इसे सीएम शिवराज सरकार की चुनावी जमावट मानी जा रही है

मध्यप्रदेश की सरकार ने आज सोमवार को रात होते होते प्रदेश के 14 जिलों के कलेक्टर समेत कुल 27 आईएएस अफसरों (IAS Officers) के ट्रांसफर कर दिए गए है।

मध्यप्रदेश में आज हुए ट्रांसफर के अनुसार अब इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (Indore Collector Manish Singh) को एमडी एकेवीएन बना दिया गया है और इसके साथ ही इंदौर की कमान अब जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी के हाथों में दे दी गयी है और इसके साथ ही उनके स्थान पर सौरभ कुमार सुमन (Sourabh Kumar Suman) को जबलपुर कलेक्टर (Jabalpur Collector) बनाया गया है, अभी तक सौरभ कुमार छिंदवाड़ा में कलेक्टर रहे.

बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच (Praveen Singh Adhayach) को मुख्यमंत्री (CM) के गृह जिले सीहोर (Sehore) भेजा गया है, सीहोर में अब तक चंद्रमोहन ठाकुर कलेक्टर थे, उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोड में बतौर सचिव पदस्थ किया है। वहीं, देवास कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला को हाउसिंग बोर्ड में कमिश्नर बनाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को होने वाली है। उससे पहले जिलों के कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं।

इन जिलों के कलेक्टर बदले- छिंदवाडा, देवास, जबलपुर, इंदौर, उमरिया, सीधी, धार, सीहोर, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, मुरैना, आगर-मालवा, कटनी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...