Homeमध्य प्रदेशपाकिस्तान जेल से रिहा हुआ युवक पहुंचा घर, गायब हुए बेटे को...

पाकिस्तान जेल से रिहा हुआ युवक पहुंचा घर, गायब हुए बेटे को मृत समझ बैठे थे परिजन

Date:

रीवा: पाकिस्तान की लाहौर जेल से रिहा हुआ मध्य प्रदेश का अनिल साकेत आज 5 साल बाद अपने घर पहुंचा। ग्वालियर होते हुए सड़क मार्ग से रीवा पहुंचे अनिल साकेत का जगह-जगह स्वागत किया गया। उसके इंतजार में पूरा गांव व परिवार पलके बिछाकर बैठा था। बता दें कि अनिल वर्ष 2015 में गायब हो गया था। पिछले वर्ष 2019 में उसके पाकिस्तान के लाहौर जेल में बंद होने की खबर आई थी जिसके बाद अब पाकिस्तान सरकार ने लाहौर जेल में बंद 320 कैदियों की रिहाई की जिसमें रीवा के अनिल कुशवाहा भी रिहा हुए। वे 14 सितंबर को बाघा बार्डर पहुंचे थे। जहां से आज उन्हें जांच के बाद रीवा लाया गया है। युवक की घर वापसी के बाद से ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर छाई हुई थी।

जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर नईगढ़ी तहसील के छदहाई गांव निवासी अनिल साकेत 3 जनवरी 2015 को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने तब नईगढ़ी थाने में 10 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। कई बार थाने गए, पुलिस से ढूंढने को कहा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

ऐसे करके पूरे साढ़े चार साल गुजर गए और परिजनों ने उसके लौटने की आस छोड़ दी। लेकिन जून 2019 में भारत सरकार के विदेश विभाग के द्वारा नईगढ़ी थाने में एक पत्र भेजा गया जिसमें पिछले 3 साल से लाहौर जेल में बंद कैदी अनिल साकेत के बारे में जानकारी मांगी गई। तब इस बात की जानकारी लगी कि अनिल साकेत नाम का गुमशुदा युवक लाहौर की जेल में बंद है वहां तक वह कैसे पहुंचा यह किसी को पता नहीं था।

पाकिस्तान कैसे पहुंचा नहीं किसी को खबर
उक्त युवक रीवा जिले से देश की सीमा पार कर पाकिस्तान कैसे पहुंच गया इस संबंध में परिजन अनभिज्ञ है। वह 5 साल पूर्व लापता हुआ था और करीब 4 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है। उसकी दिमागी हालत खराब थी जिससे आशंका जताई जा रही है कि भटकते-भटकते वह देश की सीमा पार कर पाकिस्तान में पहुंच गया था। जहां पाकिस्तान की पुलिस के हाथ लग गया। बताया जा रहा है कि अनिल साकेत की शादी हो चुकी थी। शादी के बाद ही वह गायब हो गया था।

3 साल इंतजार के बाद पत्नी ने दूसरी शादी कर ली
शादी के बाद पत्नी ने तीन साल तक उसका इंतजार किया। लेकिन जब वह नहीं लौटा तो उसको मृत समझकर पत्नी मायके चली गई। वही उसके परिजनों ने उसका दूसरा विवाह कर दिया। हालांकि अब पाकिस्तान की लाहौर जेल में पिछले 4 साल से कैद अनिल साकेत को पाकिस्तान सरकार के द्वारा रिहा कर दिया। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई तो स्थानीय प्रशासन द्वारा उसके स्वागत किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related