Homeमध्य प्रदेशकृषि मंत्री ने कमलनाथ को बताया धोखेबाज, कर्जमाफी पर बोले- हम किसानों...

कृषि मंत्री ने कमलनाथ को बताया धोखेबाज, कर्जमाफी पर बोले- हम किसानों का कर्जा माफ नहीं करेंगे

Date:

ग्वालियर: कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसान कर्जमाफी पर कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। इसलिए उनके खिलाफ किसान एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने साफ कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। इसलिए हम क्यों करें किसानों का कर्जा माफ।

वही कृषि मंत्री कमल पटेल ने जीतू पटवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है और सत्ता जाने से वे बौखला गये हैं कृषि मंत्री ने कहा जीतू पटवारी किसान की मौत के बाद राजनीतिक रोटियां सैकने हरदा गये थे लेकिन उन्हें वहा से भगा दिया इस कारण ऐसे बयान दे रहे हैं।उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी शराब छुई नहीं मैं चाय भी डॉक्टर की सलाह पर पीता हूं। जीतू पटवारी ने जो मेरे बारे में कहा है वह गलत हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हम कमल की तरह खुशबू दे रहे है और धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने पर कामलनाथ और जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज होना चाहिये।

कृषि बिल पर हंगामे को लेकर पटेल ने कहा कि इसको लेकर भ्रमपूर्ण स्थिति पैदा की जा रही है। जबकि मंडी रहेंगी सभी को समर्थन मूल्य मिलेगा। मोदी सरकार का उद्देश्य केवल बिचौलियों को हटाकर किसान को फायदा पहुंचाना है, बीजेपी जो बोलती है वह करके दिखाती है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related