IAS Transfer List in MP: भोपाल: मध्य प्रदेश में लंबे लगातार ही टलते आ रहे बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आज मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने मूर्त रूप दे ही दिया.
आज 04 सितम्बर की शाम को जारी आदेश में 14 जिले के कलेक्टरों को बदला गया है। कुल 27 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
इन ट्रान्सफर लिस्ट में होशंगाबाद से धनंजय सिंह भदौरिया और सागर कलेक्टर दीपक सिंह सहित नौ कलेक्टरों को मंत्रालयों में या अन्य विभागों में तैनात किया गया है। गौरतलब है कि सरकार ने एक दिन पूर्व ही सिविल सर्विस बोर्ड का गठन किया था।
इसके साथ ही लिस्ट में अशोकनगर कलेक्टर अभय कुमार वर्मा, सागर कलेक्टर दीपक सिंह, आलीराजपुर कलेक्टर सुरभि गुप्ता, धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, नरसिंहपुर कलेक्टर वेदप्रकाश, शहडोल कलेक्टर सतेंद्र सिंह, सीधी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प, रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, विदिशा कलेक्टर डा पंकज जैन, बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य और निवाड़ी कलेक्टर आशीष भार्गव का नाम शामिल है। यहां देखिए पूरी लिस्ट …