Homeमध्य प्रदेशरेल समाचार: इंदौर से भिवानी और अम्बेडकर नगर से दानापुर (पटना) के मध्य...

रेल समाचार: इंदौर से भिवानी और अम्बेडकर नगर से दानापुर (पटना) के मध्य चलेंगी स्पेशल ट्रेन, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

Date:

Special Train News: इंदौर, रतलाम: ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान गाडियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर डॉ. अम्बेडकर नगर से दानापुर के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा।

मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना के अनुसार गाड़ी संख्या 09341 डॉ. अम्बेडकर नगर दानापुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस, 15 मई से 26 जून, तक डॉ. अम्बेडकर नगर से प्रति सोमवार को 14.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर (15.20/15.25), देवास (16.05/16.07), उज्जैन (16.55/17.15), मक्सी (17.50/17.52) होते हुए प्रति मंगलवार को 16.15 बजे दानापुर पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09342 दानापुर डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल एक्सप्रेस, 16 मई, से 27 जून तक दानापुर से प्रति मंगलवार को 18.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी (15.28/15.30 बुधवार), उज्जैन (16.10/16.30) एवं देवास (17.10/17.12) एवं इंदौर (18.00/18.05) होते हुए प्रति बुधवार को 18.45 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, पंद्रह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

इंदौर से भिवानी के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

इसी तरह इंदौर से भिवानी के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा। मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना के अनुसार गाड़ी संख्या 09325 इंदौर भिवानी द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस, 15 मई से 30 जून तक प्रति सोमवार एवं शुक्रवार को इंदौर से 19.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के फतेहाबाद चंद्रावतिगंज (19.54/19.56), बडऩगर (20.13/20.15), रतलाम (21.25/21.30), मंदसौर (22.33/22.35), नीमच (23.16/23.18) एवं चित्तौडग़ढ़ (01.00/01.05, मंगलवार एवं शनिवार) होते हुए प्रति मंगलवार एवं शनिवार को 13.05 बजे भिवानी पहुँचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09326 भिवानी इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 16 मई से 1 जुलाई तक प्रति मंगलवार एवं शनिवार को भिवानी से 14.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्तौडग़ड़ (02.10/02.15, बुधवार एवं रविवार), नीमच (03.01/03.03), मंदसौर (03.42/03.44), रतलाम (05.30/05.40) बडऩगर (06.31/06.33), फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (07.06/07.08) होते हुए प्रति बुधवार एवं रविवार को 08.30 बजे इंदौर स्टेशन पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में फतेहाबाद, बडऩगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडग़ढ़, भिलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसिराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, रेवाड़ी, कोसली, झरीली एवं चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related