Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के CM बनेंगे शिवराज सिंह चौहान, आज शाम 7 बजे...

मध्य प्रदेश के CM बनेंगे शिवराज सिंह चौहान, आज शाम 7 बजे लेंगे शपथ

सूत्रों की मानें तो राजभवन में आज शाम शिवराज सिंह चौहान का शपथ ग्रहण हो सकता है. शिवराज के साथ 4 और लोग शपथ ग्रहण कर सकते हैं. खास बातें: शिवराज आज शाम 7 बजे राजभवन में ले सकते हैं शपथ. शिवराज सिंह चौहान के साथ 4 अन्य भी ले सकते हैं शपथ. कमलनाथ ने 20 मार्च को दिया था मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा.

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है. शिवराज सिंह चौहान आज शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. वह चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे. सूत्रों की मानें तो राजभवन में आज शाम शिवराज सिंह चौहान का शपथ ग्रहण हो सकता है. शिवराज के साथ 4 और लोग शपथ ग्रहण कर सकते हैं.

20 मार्च को कमलनाथ ने दिया था इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान के नाम पर अपनी सहमति दे दी है. उनके आज शाम 7 बजे शपथ लेने की संभावना है. आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद बीते 20 मार्च को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सिर्फ 459 दिन चल सकी. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत कर बीते 11 मार्च को भाजपा का दामन थाम लिया था. इसके बाद 22 कांग्रेसी विधायकों ने कमलनाथ सरकार का साथ छोड़ दिया था.

कांग्रेस के बागियों ने थामा भाजपा का दामन
इन सभी विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी. ये सभी पूर्व विधायक सिंधिया के समर्थक हैं. जेपी नड्डा की उपस्थिति में इन सभी पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया. वर्तमान दौर में भाजपा मध्य प्रदेश विधानसभा में बहुमत में है. 

भाजपा के पास बहुमत से 3 ज्यादा विधायक
मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 230 है. इनमें से दो विधायकों की मृत्यु हो चुकी है. 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद यह संख्या 206 रह गई है. बहुमत का आंकड़ा 104 है. भाजपा के पास 107 विधायक हैं. वहीं कांग्रेस के पास 92 विधायक हैं. बसपा के 2 और सपा का 1 विधायक है. 4 विधायक निर्दलीय हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related