
भोपाल 3 नवंबर 2018। मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए एक बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। कमलनाथ और ज्योतिरादित्य की मौजूदगी में संजय सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा है। इस दौरान संजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर वंशवाद का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान के परिवार से नहीं हूं, बल्कि रिश्तेदार में हूं। संजय सिंह ने कमलनाथ के नेतृत्व का बखान करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश को राज की नहीं बल्कि नाथ की जरूरतै है।